search

बागेश्‍वर के चौगांवछीना में पूर्व सैनिक का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव

LHC0088 2025-12-19 18:07:18 views 846
  

सोने से पहले कमरे में जलाई थी आग, स्वजन के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम. Concept Photo



जागरण संवाददाता, बागेश्वर । जनपद के चौगांवछीना में एक पूर्व सैनिक का शव उनके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वह अकेले रहते थे। रात सोने से पहले कमरे में उन्होंने आग भी जलाई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

59 वर्षीय पूर्व फौजी जीत सिंह रावत पुत्र बालम सिंह रावत, निवासी चौगांवछीना की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम मृतक के पुत्र उन्हें बार-बार फोन कर रहे थे, लेकिन उनका मोबाइल नहीं उठा। उन्होंने अपने चचेरे भाई ईश्वर सिंह को फोन कर पिता की स्थिति देखने को कहा।

ईश्वर सिंह जब घर पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। खिड़की से झांकने पर देखा कि जीत सिंह रावत जमीन पर गिरे पड़े हैं। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां वह मृत अवस्था में पाए गए। शव को जिला अस्पताल बागेश्वर लाया गया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया गया है।

बताया जा रहा है कि जीत सिंह रावत ने सोते समय कमरे में आग जलाई हुई थी, जिससे दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मृतक के दो बेटे हैं, जिनमें एक नेवी में दूसरा दूसरा आर्मी में कार्यरत है। उनकी बहू मंडलसेरा पीपलचौक में रहती हैं। स्वजन के अनुसार दोनों बेटों के पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- बागेश्वर की आलिशा मनराल ने रचा इतिहास, बनी सीनियर वर्ग ताइक्वांडो की नेशनल चैंपियन

यह भी पढ़ें- बागेश्वर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, पत्नी की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138