search

3 दिन की गिरावट के बाद 10% चढ़े Ola Electric के शेयर, कंपनी के ऐलान से निवेशकों को मिली राहत

LHC0088 2025-12-19 15:37:19 views 1244
  



नई दिल्ली। तीन कारोबारी सत्रों से लगातार गिरावट दिखा रहे ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर, 19 दिसंबर को 10 प्रतिशत तक चढ़ गए। शेयरों में यह तेजी कंपनी की उस घोषणा के बाद आई, जिसमें बताया गया कि कंपनी के प्रमोटर और CEO भाविश अग्रवाल ने लोन चुकाने लिए अपनी पर्सनल शेयरहोल्डिंग का एक छोटा हिस्सा बेच दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस खबर के बाद इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी के शेयर 34.38 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गए, और इनमें तीन सेशन से चली आ रही गिरावट थम गई। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 32 रुपये पर खुले और इंट्रा डे में 34.38 रुपये का हाई लगा दिया।
कंपनी ने क्या कहा?

18 दिसंबर को मार्केट बंद होने के बाद एक एक्सचेंज फाइलिंग में, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने कहा कि भाविश अग्रवाल ने लगभग 260 करोड़ रुपये का प्रमोटर-लेवल लोन पूरी तरह चुकाने के लिए अपने कुछ शेयर बेचे हैं। इससे सभी प्रमोटर प्लेज खत्म हो गए हैं, इसके साथ ही लोन के लिए पहले से गिरवी रखे गए सभी 3.93 प्रतिशत शेयर रिलीज़ हो गए हैं।

कंपनी ने कहा, “इस लेनदेन के बाद प्रमोटर ग्रुप के पास ओला इलेक्ट्रिक में 34.6% हिस्सेदारी बनी रहेगी, जिससे प्रमोटर के कंट्रोल में कोई कमी नहीं आएगी और न ही लॉन्ग-टर्म कमिटमेंट में कोई बदलाव होगा। यह पहले से तय किया हुआ प्लान था जिसे पूरी तरह से प्रमोटर के पर्सनल लेवल पर किया गया और इसका कंपनी की परफॉर्मेंस, ऑपरेशंस या स्ट्रेटेजिक डायरेक्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।“
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138