search

शाहजहांपुर में टूटा 3 साल का रिकॉर्ड, रेड जोन में जिला, घरों में कैद हुए लोग

cy520520 2025-12-18 10:36:50 views 782
  

कोहरे के बीच से गुजरते वाहन



जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। घने कोहरे व शीतलहर से बुधवार काे भी राहत नहीं मिली। गलन बढ़ने के कारण पारा लगातार दूसरे दिन भी चार डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। जिस कारण बुधवार तीन पिछले तीन वर्ष में अब तक का सबसे अधिक सर्द दिन रहा। रात व दिन के पारे में महज दो डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। मौसम विज्ञानियों ने अगले दो से तीन दिन तक इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना जतायी है, जिस कारण जनपद रेड जोन में शामिल किय गया है। सोमवार से लगातार रात की अपेक्षा दिन के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। जिस कारण सर्दी अधिक हो गई है। लगातार दूसरे दिन पारे चार डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया।

जिस कारण अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि रात का तापमान 11.4 रहा। सुबह काेहरा इतना घना हो गया था कि दृश्यता 50 मीटर तक रह गई। जिसका असर आम जनजीवन पर भी पड़ा। सुबह दस बजे के बाद कोहरे प्रभाव आबादी वाले क्षेत्रों में तो कम हुआ, लेकिन हाईवे व ग्रामीण क्षेत्रों में धुंध जैसी छायी रही। दिन भर बादल छाए रहने के कारण गलन अधिक हो गई।

जिस कारण सड़कों पर आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में कम रही। शाम ढलने के बाद व्यस्त रहने वाले बाजारों में भी ग्राहक कम ही नजर आए। गन्ना शोध परिषद के मौसम अनुभाग के विज्ञानी डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में 17 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा था। उन्होंने बताया कि यह तीन वर्ष में अब तक सबसे सर्द दिन रहा है।

अभी दो से तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रह सकता है। उन्होंने बताया कि सुबह हवा का रुख पश्चिमी हुआ था, लेकिन शाम में पुरवा हवा चल रही है, जिस कारण कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि रात में तापमान जरूर 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है, लेकिन दिन के पारे में और कमी आ सकती है। गुरुवार को दिन में हल्की धूप निकल सकती है।
कम रही उपस्थिति

सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यालयों का समय बदलते हुए सुबह दस बजे से कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी बच्चों की उपस्थिति अन्य दिनों की तुलना में कम रही।
गर्म कपड़ों की बढ़ी मांग

सर्दी बढ़ने का असर लोगों के कामकाज पर भी पड़ा। लोग हीटर व अंगीठी से राहत पाने की कोशिश करते रहे। बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी। कैप, मफलर व जैकेट की मांग अधिक रही। हीटर व कोयला खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ रही। सर्दी के मौसम में लोगों ने भुने आलू व गाजर के हलवे का भी आनंद लिया।
मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत अगले दो से तीन दिन तक इसी तरह कोहरा व शीतलहर का प्रभाव बना रहेगा। जिले को आसपास के जनपदों के साथ रेड जोन में शामिल किया गया है। 20 दिसंबर को स्थिति कुछ सामान्य हो सकती है। ऐसे में लोगों को सर्दी से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

  

यह भी पढ़ें- राम भरोसे रात: जब 13 डिग्री पारे में बुझ गए सरकारी अलाव, ठिठुरते राहगीरों ने पूछा- \“साहब, कहां है इंतजाम?\“
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737