search

सिरसा में स्कूल शिक्षक की संदिग्ध मौत, SP से की जांच की मांग

Chikheang 2025-10-6 07:36:24 views 817
  स्कूल शिक्षक की संदिग्ध मौत पर जांच की मांग। सांकेतिक फोटो





जागरण संवाददाता, सिरसा। शहर के एक निजी स्कूल के शिक्षक अरुण की संदिग्ध मौत के मामले में पूर्व शिक्षक सुभाष चंद्र ने एसपी सिरसा को शिकायत भेजी है। उन्होंने इसे मानसिक प्रताड़ना से जुड़ा मामला बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सुभाष के अनुसार, मौत से पहले अरुण ने एक सहकर्मी को बताया था कि स्कूल के प्रिंसिपल ने उसे अपमानित किया था। इसके बाद अरुण स्कूल की छत पर गया, जिससे मानसिक तनाव की पुष्टि होती है।



सुभाष ने कहा कि प्रिंसिपल के खिलाफ पूर्व में भी उत्पीड़न और बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी शिकायतें कोर्ट में विचाराधीन हैं।

उन्होंने 27 सितंबर की स्कूल की सीसीटीवी फुटेज को अहम साक्ष्य बताते हुए उसके संरक्षित किए जाने की मांग की है। साथ ही आशंका जताई कि प्रबंधन इसे नष्ट कर सकता है। मामले की निष्पक्ष जांच की अपील की गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953