search

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Chikheang 2025-10-6 07:36:25 views 1079
  ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत। सांकेतिक फोटो





संवाद सहयोगी, शाहाबाद (कुरुक्षेत्र)। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर धंतौड़ी पुल के पास शनिवार देर रात ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार व्य​क्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान झांसा के गांव सराय सुखी निवासी 52 वर्षीय बलदेव सिंह के रूप में हुई है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बलदेव सिंह गांव धंतौड़ी के पास एक ढाबे पर चौकीदार का काम करता था। वह ड्यूटी खत्म कर अपनी मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली समेत फरार हो गया। मृतक के भतीजे नरेंद्र सिंह ने बताया कि बलदेव को धंतौड़ी पुल के नीचे पाया गया।  



तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उसकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। उसे तुरंत सीएचसी शाहाबाद ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  

दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। बलदेव की शादी नहीं हुई थी और वह अपने बड़े भाई के परिवार के साथ रहता था। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कर स्वजन को सौंप दिया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953