search

Bihar Politics: शिवानंद तिवारी की तेजस्वी यादव को सलाह, विदेश से लौटें और राज्य का भ्रमण करें

Chikheang 2025-12-11 01:13:03 views 1255
  

तेजस्वी यादव और शिवानंद तिवारी। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, पटना। राजद के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को सलाह दी है कि वे विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद पलायन न करें, बल्कि सहयाेगियों के साथ बैठें। उनका मनोबल बढ़ाएं। यह अगली लड़ाई के लिए जरूरी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने तेजस्वी को संबोधित करते हुए बुधवार को अपने फेसबुक पर लिखा कि वे तत्काल विदेश से लौट कर राज्य का भ्रमण करें। कार्यकर्ताओं से मिलें। तभी भविष्य बचेगा। समय किसी का इंतजार नहीं करता है।

उन्होंने लिखा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को मंडल अभियान और लालकृष्ण आडवाणी की गिरफ्तारी के बाद ऐतिहासिक जन समर्थन मिला था। राजनीति में एक नायक जैसी छवि उनकी बन गई थी, लेकिन 1990 के हीरो 2010 में 22 सीट पर सिमट गए। विरोधी दल की मान्यता भी नहीं मिली। उस तुलना में तेजस्वी ने अच्छा किया। विपक्ष के नेता का दर्जा मिल गया। नतीजे के बाद तेजस्वी गायब हो गए। यह मैदान छोड़ने जैसा है।

उन्होंने प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि मंगनी लाल कार्यकर्ताओं के आदमी हैं। कार्यकर्ताओं की बात सुनते हैं। उनकी इज्जत है। कार्यकर्ता जगदानंद सिंह की इज्जत नहीं करते थे। उनसे डरते थे। वे साहब थे।

शिवानंद ने आगे लिखा, “साहब लोग मंत्री को वही सुनाते हैं जो उनको अच्छा लगता है। संजय यादव और जगदानंद- दोनों ने तेजस्वी की आंखों पर पट्टी बांध दी थी। खूब हरियाली दिखाई।“

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव में मतदाता बनने की तिथि समाप्त, 30 दिसंबर को जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट

यह भी पढ़ें- बिहार के चार विधानसभा सीटों का मामला पहुंचा HC, चुनाव परिणाम पर RJD समेत दो दलों ने दायर की याचिका
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244