search

जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए हादसे पर गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख, प्रशासन को दिए जरूरी निर्देश

deltin33 2026-1-22 18:56:29 views 1136
  

डोडा में हुए हादसे पर गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए भीषण सड़क हादसे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और राज्य के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गहरा दुख जताया है।
गृहमंत्री अमित शाह ने जताया शोक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल साइट \“एक्स\“ पर लिखा, \“\“डोडा में हुए सड़क हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। इस हादसे में हमने अपने जिन वीर जवानों को खोया है, उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायल जवानों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। सभी जवान अतिशीघ्र स्वस्थ हों, ईश्वर से यह कामना है।\“\“
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की प्रतिक्रिया

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस दर्दनाक हादसे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि डोडा में हुए दुखद सड़क हादसे से बहुत दुख हुआ, जिसमें हमारी सेना के 10 बहादुर जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायल जवानों को मेडिकल केयर दी जा रही है और सबसे अच्छा इलाज सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। इस मुश्किल घड़ी में पूरा देश हमारी सेना और उनके परिवारों के साथ खड़ा है।
उप राज्यपाल ने जाहिर की संवेदनाएं

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी डोडा सड़क हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि डोडा में एक दुखद सड़क हादसे में हमारे 10 बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुख हुआ। हम अपने बहादुर सैनिकों की बेहतरीन सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
कैसे हुआ हादसा?

गौरतलब है कि गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारतीय सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे 10 जवान बलिदान हो गए और 7 घायल हो गए। यह हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप पर हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि सेना का बुलेट-प्रूफ वाहन, जिसमें कुल 17 जवान सवार थे, एक ऊंची पोस्ट की ओर जा रहा था, तभी ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और वाहन 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे के तुरंत बाद सेना और पुलिस ने मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। इस दौरान 10 सैनिकों के शव मिले, जबकि नौ अन्य सैनिकों को घायल हालत में बचाया गया>
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477988