search

दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान चाचा-भतीजा यमुना में डूबे, मचा हड़कंप

Chikheang 2025-10-5 00:06:27 views 1270
  दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान चाचा-भतीजा यमुना में डूबे





जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में पल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत इस्माइलपुर पुस्ता के पास मां दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन के दौरान यमुना नदी के बहाव में चाचा-भतीजा बह गए। पुलिस द्वारा सूचित करने पर एसडीआरएफ उनकी तलाश की और थोड़ी दूरी पर दोनों के शव बरामद कर लिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृतकों में अजय नगर पार्ट दो निवासी आकाश और संगम विहार एफ दो दिल्ली निवासी उसका चाचा शिव नारायण हैं। पुलिस को घटना की सूचना व शिकायत शिव दुर्गा विहार लकड़पुर निवासी राजेंद्र ने दी थी।



उसने बताया कि उनके रिश्तेदार शिव नारायण और आकाश बृहस्पतिवार को परिवार के साथ गाजे बाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने यमुना पुश्ता के पास इस्माइलपुर गए थे। पांच लोग प्रतिमा को लेकर यमुना के अंदर विसर्जन करने चले गए। तभी आकाश और शिव नारायण का संतुलन बिगड़ गया और तेज बहाव में बह गए। बाकी लोग चिल्लाए लेकिन किसी को तैरना नहीं आता था, इसलिए कुछ नहीं कर पाए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।



नवीन नगर पुलिस चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि कई बार लोगों को मना किया जाता है कि वह अधिक गहराई व तेज बहाव में न जाएं। लोग मानते नहीं हैं। यहां भी ऐसा ही हुआ। लोग अधिक गहराई वाली जगह में चले गए थे, जहां बहाव भी तेज था। ददसिया गांव के पास दोनों के शाव मिल गए हैं। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953