search

देहरादून में सिंचाई विभाग की कार्रवाई, अतिक्रमण पर लगाए लाल निशान; तीन दिन बाद गरजेगा बुलडोजर

cy520520 2025-12-3 19:38:42 views 1241
  

विरोध के बीच टीम ने पैमाइश कर लगाए लाल निशान. Concept Photo



जागरण संवाददाता, देहरादून। डाकरा बाजार में सिंचाई विभाग ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। विभागीय टीम ने चार जगहों पर पैमाइश कर अवैध निर्माणों पर लाल निशान लगाए। कार्रवाई के दौरान टीम को हल्के विरोध का भी सामना करना पड़ा, हालांकि विरोध के बीच कई लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए समय मांगा। विभाग ने उन्हें तीन दिन की मोहलत देते हुए स्पष्ट किया कि समयसीमा पूरी होने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गढ़ी चौक से डाकरा होते हुए सैन्य अस्पताल (एमएच) तक सड़क चौड़ीकरण प्रस्तावित है, लेकिन डाकरा बाजार में सिंचाई विभाग की भूमि पर लंबे समय से अवैध निर्माण है। दुकानों, फर्श, बाउंड्री वाल, सीढ़ियों आदि के रूप में अतिक्रमण चौड़ीकरण में बड़ा अड़ंगा है। मंगलवार को विभागीय टीम ने मौके पर मौजूद निर्माणों की माप कर सीमा का निर्धारण किया और अनधिकृत हिस्सों को चिह्नित किया।

विभागीय कार्रवाई शुरू होते ही कुछ लोगों ने स्वयं ही सरकारी भूमि पर बने निर्माणों को हटाना शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, कुछ लोगों को तीन दिन का समय दिया गया है ताकि वे खुद अतिक्रमण हटाकर कार्रवाई से बच सकें। यदि निर्धारित समय तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो विभाग खुद कार्रवाई करेगा। अभियान में सहायक अभियंता पवन कुमार सिलवाल, जेई अनिल जोशी, उप राजस्व अधिकारी हरीश जोशी, कमल पांडे सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164213