search

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन योद्धा हैं, भाजपा के किसी भी दबाव में आने वाले नहीं: दीपिका

cy520520 2025-12-3 19:38:44 views 1242
  

दीपिका पांडेय सिंह और हेमंत सोरेन। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, रांची। बुधवार को कांग्रेस नेता और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने महागठबंधन को एक बहुत सशक्त, एकतरफा मैंडेट दिया है।

उन्होंने कहा कि आज जिस तरह अफवाहें फैलाई जा रही हैं, माहौल को भ्रमित करने की कोशिश हो रही है ये बेहद गलत है। गठबंधन को कमजोर करने का भाजपा का हर षड्यंत्र और हर प्रयास नाकाम होगा।

दीपिका पांडेय ने आगे कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने कभी भाजपा के किसी दबाव, किसी प्रपंच, किसी चाल के सामने घुटने नहीं टेके। जो व्यक्ति इस राज्य के हित में, इस राज्य की जनता की भावना के सम्मान में जेल जाना तक स्वीकार कर सकता है वो भाजपा के किसी भी षड्यंत्र के आगे झुकने वाला नहीं है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार बहुत मजबूती से चल रही है और आगे भी चलेगी। ये अबुआ सरकार, झारखंड की आवाज है झारखंड की ताकत है।

यह भी पढ़ें- \“नहीं झुकेंगे हेमंत, महागठबंधन की ही चलेगी सरकार\“; जमशेदपुर में बोले मंत्री इरफान अंसारी

यह भी पढ़ें- Jharkhand Politics: \“झारखंड झुकेगा नहीं...\“, JMM का अटकलों पर फुल स्टॉप; सारंगी बोले- हेमंत सब पर भारी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164207