search

सुंदरबनी श्मशान घाट में लोहे के शेड से लटकता मिला बिहार के 25 वर्षीय रंजन का शव, पुलिस जांच में जुटी

LHC0088 2026-1-6 17:57:12 views 920
  

प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है, सुंदरबनी पुलिस मौत के कारणों की गहन जांच कर रही है।



संवाद सहयोगी, सुंदरबनी। उपनगर सुंदरबनी कस्बे के श्मशान घाट में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब वहां बने लोहे के शेड से एक युवक का शव लटकता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 25 वर्षीय रंजन कुमार, पुत्र जुल्लन राम, निवासी जगरू टोला, बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रंजन कुमार पिछले कुछ समय से सुंदरबनी के वार्ड नंबर 10 में किराए पर रहकर मजदूरी का काम करता था। मंगलवार सुबह श्मशान घाट की ओर गए कुछ लोगों ने लोहे के शेड पर शव लटका देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर सुंदरबनी पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद शव को उप जिला अस्पताल सुंदरबनी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक श्मशान घाट तक कैसे पहुंचा, उसके साथ आखिरी बार किसने देखा था और क्या किसी तरह का दबाव या विवाद उसकी मौत का कारण बना। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मृतक के मोबाइल व अन्य निजी सामानों की भी जांच की जा रही है।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165155