search

गाजियाबाद में ग्रीनलैंड थीम पर विकसित होंगे गोल चक्कर, GDA ने पहले चरण में पांच का किया चयन

Chikheang 2025-11-28 18:07:36 views 1193
  



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद शहर के गोल चक्करों को आधुनिक स्वरूप देने और क्षेत्र को हरा-भरा करने के उद्देश्य से जीडीए ने योजना तैयार की है। इसके तहत पहले चरण में पांच गोल चक्करों का चयन कर उन्हें ग्रीनलैंड थीम पर विकसित करने की तैयारी है। इससे प्रदूषण कम होने के साथ ही यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जीडीए वीसी नंद किशोर कलाल ने बताया कि गोल चक्कर का विकास दो चरणों में किया जाएगा। संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के गोल चक्करों का सर्वे कर रहे हैं। सर्वे पूरा होने के बाद पहले चरण के पांच गोल चक्करों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

पहले चरण में शामिल होने वाले प्रमुख गोल चक्करों में मधुबन बापूधाम, राजनगर एक्सटेंशन, कोयल एन्क्लेव, इंद्रप्रस्थ योजना समेत अन्य योजनाओं के गोल चक्कर शामिल होंगे। राजनगर एक्सटेंशन के दो गोल चक्करों में अजनारा हाइट्स और आशियाना सोसायटी के निकट के गोल चक्कर को प्रस्तावित सूची में शामिल किया गया है। इनको विकसित करने में किसी प्रकार की निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद की मुरादनगर CHC में पहली बार सिजेरियन से जुड़वा बच्चों का हुआ जन्म, ऑपरेशन करने वाली टीम को मिल रही शाबाशी

प्रदूषण कम करने में सहायक पौधाें के अलावा औषधीय पौधों का रोपण किया जाएगा। अगले 10 दिनों में चयनित गोल चक्करों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। इन गोल चक्करों को योजनागत निधि और स्थापना निधि से विकसित किया जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168410