search

जयमाल से पहले ही दूल्‍हे को इस वजह से बना ल‍िया गया बंधक, दुल्‍हन बोली- अब नहीं कर सकती शादी...

deltin33 2025-11-27 02:19:37 views 1019
  



संवाद सूत्र, परियावां। वर पक्ष शादी में दुल्हन के लिए जेवरात नहीं लाया। यह आरोप लगाते हुए कन्या पक्ष ने हंगामा किया। स्थिति बिगड़ने लगी। इस पर कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे समेत कुछ रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। बाद में पुलिस और दोनों पक्ष को समझाने लगी, लेकिन कन्या पक्ष के लोग नहीं माने। इसके बाद थाने में पंचायत चली। शादी नहीं हो सकी। समझौते की बात न बनने पर कन्या पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बलीपुर से सोमवार रात टिकरियामऊ कुसवापुर में 24 नवंबर को बरात आई थी। द्वारचार के दौरान जब लड़की पक्ष के लोगों को यह मालूम हुआ कि दूल्हा पक्ष जेवरात नहीं लाया। वह विवाद करने लगे। इसके बाद लड़की पक्ष ने दूल्हे व उनके स्वजन को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस समझाने का प्रयास की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए।

इसके बाद पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले आई। काफी समझाने के बाद भी दूसरा पक्ष शादी करने को तैयार नहीं हुआ। लड़की ने भी इनकार कर दिया। वह लोग 1.65 लाख रुपये की मांग पर अड़े रहे। पैसा न मिलने पर बरात वापस लौट गई।

इसके बाद पुलिस ने बुधवार को दूल्हा रामबाबू पुत्र रामप्यारे की तहरीर पर लड़की के पिता छोटे लाल, लड़की के भाई पुत्ते व बउवा, मामा हरिश्चंद्र निवासी बरियावां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। नवाबगंज थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि दूल्हे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476723