search

दरभंगा से दिल्ली की दो उड़ान नहीं रहने से यात्रियों की संख्या में आई कमी

cy520520 2025-11-27 02:19:39 views 352
  



संवाद सहयोगी, दरभंगा । शेड्यूल में दरभंगा और दिल्ली हवाई मार्ग के बीच स्पाइसजेट की दो में से एक भी उड़ान नहीं रही। इस वजह से यात्रियों की संख्या में कमी दर्ज की गई। दरभंगा एयरपोर्ट से बुधवार को 12 विमानों का आवागमन हुआ। वहीं दिल्ली से आनेवाली अकासा की फ्लाइट विलंब से पहुंची। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार, मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 334 निर्धारित समय 12 बजे से आठ मिनट विलंब से 12:08 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:50 से एक घंटा तीन मिनट विलंब से 11:53 में पहुंची।

कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 निर्धारित समय 12:20 से नौ मिनट विलंब से 12:29 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई628 निर्धारित समय 12:45 से 32 मिनट विलंब से 1:17 में पहुंची।

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब से 2:23 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय 3:10 से दो मिनट पहले पहुंच गई।

बता दें कि दरभंगा एयरपोर्ट से मंगलवार को 12 विमानों का आवागमन हुआ। दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की पहली फ्लाइट एसजी 751 को शेड्यूल में रद किया गया। इसकी सूचना विमानन कंपनी ने यात्रियों को पहले दे दी थी।

वहीं दिल्ली और मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट व अकासा की फ्लाइट विलंब से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आने वाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:50 से एक घंटा 35 मिनट विलंब से 12:25 में पहुंची।

मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 334 निर्धारित समय 12 बजे से दो घंटे पांच मिनट विलंब से 2:05 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आने वाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1529 निर्धारित समय 1:20 से 34 मिनट विलंब से 1:54 में पहुंची।

हैदराबाद से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 35 मिनट विलंब से 2:40 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय 3:10 से चार मिनट विलंब से 3:14 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की दूसरी फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय 3:50 से 23 मिनट पहले पहुंच गई।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
146183

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com