search

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने की तैयारी, आगरा में स्टेट हाईवे पर लगाए जाएंगे अब स्पीड रडार

Chikheang 2025-11-26 23:37:49 views 656
  

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, आगरा। लखनऊ और यमुना एक्सप्रेसवे की तरह हादसों को कम करने और वाहनों की गति पर नजर रखने के लिए स्टेट हाईवे पर भी स्पीड रडार लगाने की तैयारी है। आरटीओ द्वारा लोक निर्माण विभाग से स्टेट हाईवे पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने को कहा गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विभाग ने रिपोर्ट भेजी थी। जिसके आधार पर सर्वाधिक हादसों वाले स्थानों को चिन्हित किया गया। यातायात पुलिस और आरटीओ द्वारा पांच क्रिटिकल कारीडोर चिन्हित किए गए हैं।

राष्ट्रीय राजमार्गों व एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति से अधिक वाहनों को दौड़ाने वालों पर नजर रखने और उनका चालान करने के लिए स्पीड रडार लगे हुए हैं। इसी तरह अब स्टेट हाईवे को भी सीसीटीवी सर्विलांस से लैस किया जा रहा है।

इसके साथ ही 16 क्रिटिकल कारीडोर टीमें बनाई हैं। एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार ने बताया कि स्टेट हाईवे पर स्पीड रडार गन की मदद से वाहनों की गति पर नजर रखने के साथ ही उनका चालान भी किया जा सकेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167599