search

पुलिस को देख भाग रहे शराब तस्कर की कार दुर्घटनाग्रस्त, झारखंड नंबर की गाड़ी से 925 बोतल शराब बरामद

deltin33 1 hour(s) ago views 125
  

झारखंड नंबर की गाड़ी से 925 बोतल शराब बरामद



संवाद सूत्र, धोरैया (बांका)। होली पर्व को लेकर चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान धोरैया-सन्हौला मुख्य सड़क पर तिलवारी कब्रिस्तान के समीप पुलिस ने शराब से भरी एक कार जब्त की। तलाशी में कार से 925 बोतल देसी मसालेदार शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 277.5 लीटर बताई गई है।

वाहन जांच के दौरान संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक तेज रफ्तार से भागने लगा। प्रभारी थानाध्यक्ष सूरज कुमार वैभव के नेतृत्व में पुलिस ने पीछा किया। तिलवारी गांव के आगे चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

कार को जब्त कर थाना लाया गया, जहां तलाशी के दौरान 37 पेटी शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार वाहन झारखंड राज्य का है। वाहन मालिक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ऑटो के तहखाने से 28.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

गोपालपुर गांव के पास पुलिस ने एक ऑटो से 28.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रभारी थानाध्यक्ष शक्ति पासवान ने बताया कि पुलिस को देखते ही ऑटो चालक भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान ऑटो में बने गुप्त तहखाने से शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासी गुलशन राय के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि शराब की डिलीवरी भागलपुर में की जानी थी। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476576