search

हिमाचल के जोगिंद्रनगर में झाड़ियों में मिली महिला की लाश, हत्या की आंशका; एसपी मंडी पहुंचे मौके पर

cy520520 1 hour(s) ago views 788
  

जोगिंद्रनगर में महिला की मौत मामले में जांच करते पुलिस अधिकारी। जागरण  



राजेश शर्मा, जोगेंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले में महिला की संदिगध हालात में लाश मिली है। जोगेंद्रनगर के तहत आरठी गांव के समीप झाड़ियों में महिला का शव पाया गया। पुलिस ने संदिग्ध हालात में मौत पर संज्ञान लिया है व हत्या की आंशका जताकर गहन जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पंहुचे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में 40 वर्षीय मणि देवी निवासी गांव भजेरा डाकघर द्रुब्बल शहर से सटे आरठी गांव में ठहरी हुई थी। देर रात अप्पर गरोडू के नजदीक उनका शव बरामद हुआ।  
आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही पुलिस

आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि महिला की मौत से जुड़े रहस्य का पर्दाफाश हो सके। फोरेंसिक जांच भी जारी है। पुलिस महिला की मौत से जुड़े हर पहलू पर जांच कर रही है।
पुलिस हर पहलू खंगाल रही

आशंका जताई जा रही है कि पास के भवन से उसे किसी ने धक्का देकर नीचे फेंक दिया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। महिला विवाहित थी व उसका पति बीमार बताया जा रहा है।  
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार का कहना है कि महिला की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी रहस्य खुलेंगे। बहरहाल स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में 200 करोड़ का निवेश घोटाला: 8 राज्यों से चल रहा था ठगी नेटवर्क; ऊना के निवेशक सबसे ज्यादा लुटे

यह भी पढ़ें: शिमला में युवाओं को बर्बाद कर रहा नशा माफिया, ठियोग में सैकड़ों लोग उतरे सड़क पर; सरकार से उठाई 4 मांगें

  
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163116