search

मुख्‍यमंत्री सामूहिक विवाह: रायबरेली में 200 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ, विद्वान आचार्यों ने पूरी कराई रस्में

Chikheang 2025-11-26 00:07:35 views 1279
  



संवाद सूत्र, जगतपुर (रायबरेली)। पूरे झाम सिंह गांव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 75 विद्वानों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 200 जोड़ों ने सात फेरे लिए। पूर्व कैबिनेट मंत्री व ऊंचाहार विधायक डा़ मनोज कुमार पांडेय ने गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीपदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विवाह समारोह के लिए भव्य पंडाल बनाया गया। फूलों व रंगीन कपड़ों से उसे सजाया गया। सभी जोड़े सज धज कर मंडप में पहुंचे। 75 यज्ञ वेदियों पर एक-एक विद्वान आचार्य के साथ तीन वर वधू को बिठाया गया। वर बधू को कोई असुविधा न हो, इसके लिए हर यज्ञ वेदी के पास चार-चार कर्मचारी लगाए गए। पूजा व वैदिक मंत्रों के बीच सभी जोड़ों के फेरे कराए गए। जोड़ो को वस्त्र, चांदी के पायल, बिछिया, वाटर कूलर, कड़ाही, ट्राली बैग, दीवार घड़ी, सीलिंग फैन, प्रेस, डबल बेड चादर, गद्दा तकिया व श्रृंगार का सामान आदि भेंट किया गया।

जोड़ों के दस-दस परिवारजन को नास्ता व भोजन कराया गया। कलेवा में ड्राई फ्रूट्स व मिठाई दी गई। शादी में ऊंचाहार से 41, रोहनिया से 27, जगतपुर से 37, दीन शाह गौरा से 34, डलमऊ से 56, नगर पंचायत डलमऊ से पांच जोड़े शामिल हुए। विधायक ने कहा कि हमारे पुराणों व शास्त्रों के अनुरूप आज ही के दिन प्रभु श्री राम और माता सीता का विवाह संपन्न हुआ था। विवाह संस्कार सबसे अमूल्य है।

मुख्यमंत्री ने गरीबों की शादी को लेकर समाज कल्याण विभाग की ओर से भव्य आयोजन का आदेश दिया। विकास एक सतत प्रक्रिया है। हर क्षेत्र में विकास कराना हमारी जिम्मेदारी है। बिजली पानी सड़क को और बेहतर बनाए जाने को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, परियोजना निदेशक सतीश मिश्रा, नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार, खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी, रविंद्र पांडेय, अंकित द्विवेदी, मुन्ना मिश्रा, कृष्ण कुमार पटेल व बिन्नू सिंह मौजूद रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167237