search

फरीदाबाद: स्टंट के दौरान थार खाई में गिरी, किशोर की मौत और दो घायल

Chikheang 1 hour(s) ago views 513
  

फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र के सिरोही गांव में पहाड़ी पर स्टंट करते समय एक थार कार 100 फुट गहरी खाई में गिर गई। जागरण



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। धौज थाना इलाके के सिरोही गांव में पहाड़ी पर स्टंट करते समय एक थार कार खाई में गिर गई। इसमें 15 साल के लड़के की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर और एक दूसरा किशोर घायल हो गए। घायलों का धौज के अलफला हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मरने वाला लड़का सोहन था, जो नौवीं क्लास का स्टूडेंट था।

उसके पिता प्रमोद प्राइवेट बिजनेस करते हैं। उनका परिवार करनेरा की बालाजी कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान हॉस्पिटल भेज दिया है। घायलों में 20 साल का विकास और 16 साल का हेमंत शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, सोहन के बगल वाली गली में रहने वाले विकास के परिवार ने एक महीने पहले थार खरीदी थी। मंगलवार दोपहर को विकास सोहन और हेमंत को थार में लेकर घूमने निकला। वे सड़क छोड़कर, कच्ची सड़क पर पहाड़ियों में करीब एक किलोमीटर अंदर गए और 100 फीट गहरी खाई के पास स्टंट करने लगे, फोटो और वीडियो बनाने लगे।

इस दौरान विकास ने गलती से कार को फॉरवर्ड गियर की जगह रिवर्स गियर में लगा दिया, जिससे वह कंट्रोल से बाहर हो गई और खाई में जा गिरी। राहगीरों ने कार को खाई में गिरते देखा। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने तीनों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सोहन को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से थार को खाई से बाहर निकाला। थार बुरी तरह डैमेज हो गई थी।

यह भी पढ़ें: बिजली चोरी और लाइन लॉस पर सख्ती, DHBVN MD ने दी फरीदाबाद में 24x7 सप्लाई का निर्देश   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167285