search

प्रयागराज में 64 लाख रुपये की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार; नेपाल के रास्ते ले आए थे

LHC0088 1 hour(s) ago views 167
  

प्रयागराज में कैंट थाने में गिरफ्तार तस्कर संदीप कुमार। सौजन्य : मीडिया सेल



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले एक तस्कर को एएनटीएफ यूनिट प्रयागराज व कैंट पुलिस ने संयुक्त रूप से गिरफ्तार किया। उसे सप्लाई डिपो स्थित कहार गल्ला के पास से सोमवार रात पकड़ा गया। उसके पास से 315.45 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 64 लाख रुपये बताई जाती है।
फरार साथी की तलाश में पुलिस दे रही दबिश

पुलिस व एएनटीएफ यूनिट ने गिरफ्तार तस्कर के पास से दो मोबाइल फोन, 20 जिपर थैली, एक स्कूटी व 2,260 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने बताया कि उसका साथी नेपाल के रास्ते हेराेइन लाता था। अब पुलिस उसके साथी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।   
स्कूटी से जा रहा था तस्कर, पुलिस ने पकड़ा

एएनटीएफ टीम को सोमवार रात पता चला कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक बदमाश सप्लाई डिपो स्थित कहार गल्ला के पास पहुंचने वाला है। खबर मिलते ही कैंट पुलिस को खबर दी गई। इसके बाद दोनों टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर में एक स्कूटी सवार आया, जिसे पुलिसकर्मियों ने रोकना चाहा, लेकिन वह भागने लगा। जिस पर दौड़ाकर उसे पकड़ लिया गया। उसकी तलाशी ली गई तो हेरोइन बरामद हुई।
सुलेमसराय निवासी है पकड़ा गया संदीप

कैंट थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम संदीप कुमार निवासी सुलेमसराय, धूमनगंज बताया। उसने बताया कि उसका एक और साथी है, जो हेराेइन ले आता है। इसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर रमन का पुरवा, मुंडेरा, सुलेमसराय, कंहईपुर, चौफटका समेत कई जगह पर बेचते हैं। इससे जो मुनाफा होता है, उसे आपस में बांट लेते हैं।
क्या कहते हैं एएनटीएफ के अधिकारी?

एएनटीएफ के अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार तस्कर संदीप के फरार साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी। उसके पकड़े जाने के बाद कई और नाम सामने आने की उम्मीद है।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165185