search

अब गाजियाबाद में नहीं रहेगा डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय, नए जिले के लिए मिली मंजूरी; शासन स्तर पर प्रक्रिया जारी

cy520520 1 hour(s) ago views 473
  

अब गाजियाबाद में नहीं रहेगा डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय। फोटो: आर्काइव



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। शासन ने डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय को गाजियाबाद से गौतमबुद्धनगर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब कार्यालय का आधिकारिक स्थान गौतमबुद्धनगर में निर्धारित किया जाएगा।

हालांकि जिले में बैठकों की व्यवस्था को लेकर अंतिम निर्णय अभी होना बाकी है। वर्तमान में डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय मेरठ रोड स्थित गुलधर मेट्रो स्टेशन के पास संचालित हो रहा है। यह कार्यालय समितियों, पार्टनरशिप फर्मों और चिट निधियों के पंजीकरण, प्रशासन और विनियमन का दायित्व निभाता है।

इसके अलावा आरडब्ल्यूए और अपार्टमेंट आनर्स एसोसिएशन (एओए) के गठन व संचालन से जुड़े मामलों का निस्तारण भी यहीं से किया जाता है। वर्ष 2023 में गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के लिए एक ही डिप्टी रजिस्ट्रार का पद सृजित किया गया था।

इससे पहले सोसायटी संबंधी मामलों में आवेदकों को मेरठ जाना पड़ता था। वर्तमान में दोनों जिलों का कार्यभार एक ही अधिकारी संभाल रहे हैं। फिलहाल डिप्टी रजिस्ट्रार सप्ताह में तीन दिन नोएडा और तीन दिन गाजियाबाद में बैठ रहे हैं। सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को नोएडा में जबकि बुधवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को गाजियाबाद स्थित कार्यालय में कार्य किया जा रहा है।

डिप्टी रजिस्ट्रार वैभव कुमार ने बताया कि स्थानांतरण की प्रक्रिया शासन स्तर से की जा रही है। गौतमबुद्धनगर में कार्यालय कहां स्थापित होगा, यह अभी निर्धारित नहीं हुआ है। शासन से आदेश जारी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160442