search

UP Schools: बहराइच में 3713 करोड़ से संवरेगा 51 राजकीय विद्यालयों का भवन, मल्टीपर्पज हॉल भी बनेंगे

Chikheang 2025-11-26 00:07:37 views 1247
  



जागरण संवाददाता, बहराइच। जिले के 51 राजकीय विद्यालयों के कायाकल्प के लिए 3713 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 64 कार्य कराए जाएंगे।

इसमें नए भवनों का निर्माण व अन्य निर्माण से विद्यालय को नए लुक में बनाने का कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पढ़ाई का एक अलग माहौल रहेगा। 50 फीसद से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिले में राजकीय विद्यालयों की बिल्डिंग काफी पुरानी है। कुछ की हालत तो काफी खराब है। कई ऐसे विद्यालय हैं, जिनकी चहारदीवारी ही नहीं है, अगर है तो टूटी हुई है।

इन सब अव्यवस्थाओं को सही कराने के लिए प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 3713 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन ने बजट को मंजूरी दिया तो निर्माण कार्य शुरू हुआ। कार्य पूरा होने के बाद विद्यालय मूलभूत सुविधाओं से लैस हो जाएंगे। कार्य समय से हो सके, इसकी निगरानी भी की जा रही है।
यह होंगे कार्य

जिले के विद्यालयों में 23 मल्टीपर्पज हाल, सात टायलेट, 23 पेयजल, दो नवीन भवन, नौ चहारदीवारी समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। कुछ कार्य अंतिम चरण में हैं।


जिले में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 3713 करोड़ से 64 कार्य कराए जा रहे हैं। कई कार्य अंतिम चरण में हैं। विद्यालय का कायाकल्प होने से एक नया लुक मिलेगा। बच्चों में पढ़ने की ललक में रुचि और बढ़ेगी।

सर्वदानंद, जिला विद्यालय निरीक्षक
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167213