search

Cyber Crime: क्रेडिट कार्ड से कॉन्स्टेबल के साथ ठगी, बिल देखकर उड़ गए सिपाही के होश

Chikheang 2025-11-25 17:07:33 views 763
  



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में खजूरी खास इलाके में क्रेडिट कार्ड चालू करने का बहाना बनाकर आरपीएफ के जवान से दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी से कुछ दिनों पहले ही जवान ने बैंक से क्रेडिट कार्ड लिया था। जितेंद्र यादव की शिकायत पर उत्तर पूर्वी जिले के साइबर थाने ने केस दर्ज किया है। पुलिस बैंक खातों की पड़ताल करके आरोपियों की पहचान कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जितेन्द्र यादव खजूरी खास में रहते हैं। वह आरपीएफ में कॉन्स्टेबल हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 16 मई को उनके पास अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताया। उसने पीड़ित से कहा कि वह उनका क्रेडिट कार्ड शुरू करेगा। उसने पीड़ित के नंबर पर एक वेबसाइट का लिंक भेजा और उस लिंक के जरिए पिन जनरेट करने को कहा।

ठग के झांसे में आकर पीड़ित ने बैंक से जुड़ी सारी जानकारियां उस वेबसाइट प शेयर कर दी। इसके बाद फोन काट दिया। जुलाई में पीड़ित के क्रेडिट कार्ड का बिल दो लाख रुपये आया तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने थाने जाकर शिकायत दी। अब जाकर पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167252