search

Ram Mandir Dhwajarohan 2025: संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- जैसा सपना देखा था, उससे सुंदर बना राम मंदिर

Chikheang 2025-11-25 17:07:34 views 938
  

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत। वीडियो से ली तस्वीर।



जागरण टीम, अयोध्या। Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE News - Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE News Updates- राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज अयोध्या में हैं। कार्यक्रम में उन्होंने अपना संबोधन किया। आरएसएस चीफ ने कहा, कि आज सिंहल जी, रामचंद्र दास महाराज तथा डालमिया को शांति मिली होगी।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

संघ प्रमुख ने कहा, कि आज मंदिर निर्माण की शास्त्रीय विधि से पूर्णता हुई। वह राम ध्वज लहराया जो कभी संपूर्ण विश्व में अपने आलोक से सुख शांति प्रदान करता था। फिर से नीचे से ऊपर चढ़ता हुआ और अपने शिखर पर विराजमान होता हुआ, हमने अपनी आंखों से देखा है।
प्रधानमंत्री व सर संघ चालक ने रामलला के दरबार में झुकाया शीश


इससे पहले श्रीराम मंदिर परिसर में राम दरबार पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दर्शन-पूजन व आरती की। यहां पुजारियों ने तीनों विशिष्टजनों को राम नामी गमछा ओढ़ाया व प्रसाद दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत ने विधिविधान से पूजन-अर्चन कर रामलला का भी आशीर्वाद प्राप्त किया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167285