समय न देने पर कांग्रेस ने किया सदन का वॉकआउट। फाइल फोटो
राज्य ब्यूरो, श्री आनंदपुर साहिब। विधानसभा के विशेष सत्र में सोमवार को समय न मिलने पर कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया। स्पीकर ने कुलतार सिंह संधवा ने भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को सदन में बोलने का समय नहीं दिया। खैहरा ने शिक्षा मंत्री द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव पर बोलने के लिए बार-बार समय मांगा लेकिन स्पीकर ने समय नहीं दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इस पर वह वह अपनी सीट पर खड़े हो गए और इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया। उन्होंने पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए। स्पीकर ने सदन की कार्यवाही से इसे हटा दिया तो खैहरा विरोध में सदन से वॉकआउट कर गए।
सदन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि सदन के अंदर मानवाधिकारों की बात हो रही है, लेकिन एक पवित्र दिन के मौके पर एक विधायक के सदन में बोलने के अधिकार पर डाका डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि आनंदपुर साहिब की ज़मीन पर ही भेदभाव किया जा रहा है तो इस तरह आप सरकार गुरु साहिब का क्या संदेश देना चाहती है।
खैहरा यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने मीडिया समेत हर चीज़ को हाईजैक कर लिया है। उधर, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुखपाल सिंह खैहरा का नाम लिए बिना कहा कि एक आध तो होता ही है। उन्होंने कहा कि अगर हम बाजार में दस किलो टमाटर खरीदने जाते हैं तो एक आध खराब निकलता है। उन्होंने कहा कि कम से कम विशेष सत्र में ऐसा नहीं करना चाहिए था।
समय की कमी के कारण समय नहीं दिया गया: स्पीकर
विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि वह सभी विधायकों को सदन में बोलने के लिए समय देना चाहते थे, लेकिन समय की कमी के कारण ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि विधायक लिखकर अपनी सहमति दें ताकि वे सदन की कार्यवाही का हिस्सा बन सकें। |