search

Video: रोजाना 12 घंटे काम करता है 91 साल का बुजुर्ग, बताया क्या है फिटनेस का राज?

LHC0088 2025-11-17 17:07:25 views 1253
  

91 वर्षीय बुजुर्ग 12 घंटे करते हैं काम



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सिंगापूर के 91 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो इन दिनों चर्चा में है। वे रोजाना 12 घंटे की शिफ्ट में बाथरूम साफ करने का काम करते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर होने के बावजूद वे चुस्त-दुरुस्त नजर आते हैं। जब उनसे उनकी फिटनेस का राज पुछा गया तो उनके जवाब ने सभी को हैरान कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
91 वर्षीय बुजुर्ग 12 घंटे करते हैं काम

पूरी कहानी एक ऑस्ट्रेलियाई यात्री जेडन लैंग के वायरल वीडियो से शुरू होती है। इसमें वे सिंगापूर एयरपोर्ट पर काम करने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति से बात करते दिखाई देते हैं। लैंग ने बाथरूम में उस बुजुर्ग व्यक्ति से बातचीत शुरू की तो उन्होंने बताया कि वो 91 साल के हैं और रोजाना यहां 12 घंटे काम करते हैं।
सामान्य भोजन और व्यायाम न करने का रहस्य

लैंग उन्हें देख आश्चर्य में पड़ गये। लैंग ने जब उनसे उनकी फिटनेस का राज जानना चाहा तो बुजुर्ग शख्स ने जवाब दिया कि वो बिल्कुल नार्मल खाना खाते हैं और कभी व्यायाम नहीं करते हैं। इसपर मुस्कुराते हुए लैंग ने कहा - आप तो सुपरमैन हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बॉलीवुड एक्टर आर. माधवान ने भी इसे शेयर किया। इस वीडियो पर अब लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, वे इसलिए फिट हैं, क्योंकि हमेशा एक्टिव लोगों से घिरे रहते हैं। व्यायाम जरूरी नहीं है, खुश रहना जरूरी है। वे अपना काम खुशी से करते हैं।“ एक दुसरे यूजर ने कमेंट किया, “इंटरनेट की बेस्ट चीज आज देखी है।“ एक अन्य यूजर ने लिखा, “जेडन ने दिन पूछ कर उन्हें स्पेशल फील कराया, सम्मान।“  
        View this post on Instagram

A post shared by Jaden Laing (@jadentysonlaing)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
143483

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com