deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

फतेहपुर में SIR के काम के दबाव में लेखपाल ने की थी आत्महत्या, अब 28 से लेखपाल संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन

Chikheang 2025-11-27 03:37:00 views 844

  

बिंदकी तहसील में लेखपाल संघ के धरने को संबोधित करते बिंदकी के पूर्व मंत्री अनुराग बाजेपई। जागरण  



जागरण संवाददाता, फतेहपुर। लेखपाल सुधीर कुमार के आत्महत्या के मामले में काननूगो व एक अज्ञात पर उकसाने का मुकदमा दर्ज किए जाने पर 28 घंटे बाद पुलिस को शव उठाने दिया गया। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ/एसडीएम संजय कुमार सक्सेना पर मुकदमा दर्ज न होने को लेकर लेखपाल संघ में प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी है। बुधवार को बिंदकी तहसील में धरने के दौरान जिला लेखपाल संघ ने कलम बंद हड़ताल की। अब सदर तहसील में गुरुवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की घोषणा की है। वहीं, 28 नवंबर से प्रदेशव्यापी हड़ताल होगी। इसकी घोषणा प्रदेश संगठन ने कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मृतक आश्रित को एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है। गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अजय राय लेखपाल के स्वजन से मिलने आएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

बिंदकी कोतवाली के बागबादशाही खजुहा में निवासी लेखपाल सुधीर कुमार ने मंगलवार सुबह घर में कमरे के अंदर पंखे के हुक में रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी थी। स्वजन व लेखपाल संघ ने ईआरओ जहानाबाद और कानूनगो पर एसआइआर के काम को लेकर कथित तौर पर निलंबन की कार्रवाई करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। जिला लेखपाल संघ ने उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ को दिवंगत लेखपाल के आत्महत्या प्रकरण से अवगत कराया।

  

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश मंत्री विनोद कुमार कश्यप ने प्रदेश के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में तहसील व जनपद स्तर पर अधिकारियों के बदलते व्यवहार, संवादहीनता व संवेदनहीनता की बात लिखकर इस ओर ध्यान खींचा गया है। बिंदकी तहसील के लेखपाल सुधीर कुमार की मौत का भी उल्लेख किया है। 28 नवंबर से प्रदेश की सभी तहसीलों में लेखपाल सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक धरना देंगे। एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजेंगे। इसमें एसआइआर की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाए जाने, दिवंगत लेखपाल की मां को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने सहित अन्य मांगे शामिल हैं। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष कुलदीप पटेल ने बताया कि जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह के सूचना देने के बाद अब प्रदेश संगठन भी साथ खड़ा है।

  
रजिस्ट्रार कानूनगो के पुत्र को धमकाने का आडियो प्रचलित

लेखपाल हत्याकांड में कथित आरोपों से घिरे जहानाबाद ईआरओ संजय कुमार सक्सेना का बिंदकी तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो जयचंद्र मौर्य के पुत्र के साथ धमकी भरी बातचीत का एक आडियो इंटरनेट मीडिया में प्रचलित बताया जा रहा है। रजिस्ट्रार कानूनगो के पुत्र आरओ से कहते हुए सुने जा सकते हैं कि पिता काे क्या कह दिया। इससे उनकी तबियत बिगड़ गई। ईआरओ पिता के साथ मां पर भी एफआइआर कराने की बात कह रहे हैं। कहते हैं कि कोई अधिकारी से इस तरह गाली गलौज से बात करता है। इस पर रजिस्ट्रार कानूनगो के पुत्र ने कहाकि अस्पताल से आने के बाद डीएम से शिकायत करूंगा। हालांकि इस आडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
129555