search

Holding Tax: शहर के 500 बकायेदारों ने अभी तक नहीं दिया टैक्स, रांची नगर निगम भेजेगा नोटिस

deltin33 2025-11-17 17:07:26 views 1256
  

होल्डिंग टैक्स के बड़े बकायेदारों को नोटिस। (जागरण)



जागरण संवाददाता, रांची। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समाप्त होने में मात्र साढ़े चार माह ही शेष रह गए हैं। रांची नगर निगम की ओर से अब तक होल्डिंग टैक्स के रूप में 62 करोड़ रुपये की वसूली की गई है, जबकि इस वित्तीय वर्ष में होल्डिंग टैक्स से राजस्व वसूली का लक्ष्य 98 करोड़ रुपये है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसी प्रकार बाजार शाखा से राजस्व वसूली का लक्ष्य 16 करोड़ रुपये रखा गया है। होल्डिंग टैक्स व बाजार शाखा की ओर से बड़े बकायेदारों से वसूली पर फोकस कर लगातार नोटिस भेजा जा रहा है।

प्रथम चरण में होल्डिंग टैक्स के 10 लाख रुपये से अधिक राशि वाले 500 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर संबंधित लोगों को बकाया राशि का भुगतान करने के लिए नोटिस भेजा गया। इसके बाद 10 लाख रुपये से कम राशि वाले बड़े बकायेदारों को बकाया राशि का भुगतान करने के लिए नोटिस भेजा गया।

इसी प्रकार, रांची नगर निगम की बाजार शाखा की ओर से ईस्टर्न सर्कल (बहूबाजार) व वेस्टर्न सर्कल (अपर बाजार) स्थित 989 दुकानों के बड़े बकायेदारों को भी नोटिस जारी कर बकाया राशि भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।
अपर प्रशासक की ओर से दिए गए निर्देश

  • बड़े बकायेदारों को अंतिम नोटिस जारी करें व भुगतान नहीं करने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई।
  • ट्रेड लाइसेंस जांच के लिए चलाएं सघन अभियान, बिना वैध लाइसेंस वाले प्रतिष्ठानों पर होगी कार्रवाई।
  • री-असेसमेंट व नए होल्डिंग की जांच में लाएं तेजी।

2024-25 में होल्डिंग टैक्स से मिले थे 80.64 करोड़ रुपये

वित्तीय वर्ष 2024-25 में रांची नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स से 80.64 करोड़ रुपये राजस्व की वसूली की थी। 31 मार्च 2025 को वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिन होल्डिंग टैक्स से 91.45 लाख रुपये प्राप्त किया था। इस वित्तीय वर्ष में 1,67,372 लोगों से होल्डिंग टैक्स के रूप में 80,64,37,113 रुपये की वसूली की गई थी।

होल्डिंग टैक्स के तहत 17,05,79,093 रुपये आनलाइन वसूल किए गए थे। 13,934 लोगों ने रांची नगर निगम व डोरंडा अंचल कार्यालय में होल्डिंग टैक्स के रूप में 5,38,72,014 रुपये जमा किया था।

53 वार्डों में निगम के टैक्स कलेक्टरों ने 1,06,019 करदाताओं से टैक्स के रूप में 41,81,40,029 रुपये वसूला था। इसी प्रकार, जल कर से 12,02,91,970 रुपये, ट्रेड लाइसेंस के तहत 18,370 आवेदकों से 2,16,38,840 रुपये वसूल किया था।


वित्तीय वर्ष समाप्त होने में साढ़े चार माह शेष हैं। नगर निगम की ओर से राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष के अंत तक निर्धारित किए गए लक्ष्य के अनुसार राजस्व की वसूली कर ली जाएगी।
-

- गौतम प्रसाद साहू, उप प्रशासक, रांची नगर निगम।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471632