search

Nitish Kumar: 10वीं बार CM पद की शपथ लेकर नीतीश कुमार बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

deltin33 2025-11-15 16:37:09 views 1246
  

नीतीश कुमार(फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, पटना। नीतीश कुमार अब तक नौ बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं। एनडीए की प्रचंड जीत के साथ 10वें शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है। सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड अभी सिक्किम के सीएम रहे पवन कुमार चामलिंग के नाम पर हैं। 74 वर्षीय नीतीश पांच साल सीएम रह कर आगे और भी कई रिकॉर्ड ब्रेक करने वाले हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इस तरह नौ बार सीएम बनें नीतीश

पहला कार्यकाल: मार्च 2000 में वे पहली बार मुख्यमंत्री बने, लेकिन बहुमत साबित न कर पाने के कारण केवल सात दिन तक इस पद पर रहे।

दूसरा कार्यकाल: नवंबर 2005 में वे दूसरी बार मुख्यमंत्री बने और अपना कार्यकाल पूरा किया।

तीसरा कार्यकाल: नवंबर 2010 में उन्होंने फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

चौथा कार्यकाल: 2014 के लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया और जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री बने। हालांकि फरवरी 2015 में वे फिर से मुख्यमंत्री बने।

पांचवां कार्यकाल: नवंबर 2015 में महागठबंधन (राजद और कांग्रेस के साथ) के तहत मुख्यमंत्री बने।

छठा कार्यकाल: जुलाई 2017 में उन्होंने महागठबंधन से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में वापसी की और फिर से मुख्यमंत्री बने।

सातवां कार्यकाल: नवंबर 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री बने।

आठवां कार्यकाल: अगस्त 2022 में उन्होंने फिर से भाजपा से गठबंधन तोड़कर राजद के साथ महागठबंधन सरकार बनाई और मुख्यमंत्री बने।

नौवां कार्यकाल: जनवरी 2024 में उन्होंने महागठबंधन छोड़ दिया और एनडीए में वापस आकर नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
बनाएंगे लंबे कार्यकाल का भी रिकॉर्ड

नीतीश कुमार का नाम भले ही सबसे अधिक बार (10 बार) मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए दर्ज है हो रहा है। कुल कार्यकाल की अवधि के आधार पर टॉप 10 नेताओं की सूची यह है।  

1. पवन कुमार चामलिंग (सिक्किम): 24 वर्ष, 165 दिन

यह भारत में किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने का रिकॉर्ड है।

2.  नवीन पटनायक (ओडिशा): 24 वर्ष, 99 दिन

उन्होंने 5 लगातार कार्यकाल पूरे किए और जून 2024 में पद छोड़ा, जिससे उनका शानदार 24 साल का कार्यकाल समाप्त हुआ।

3. ज्योति बसु (पश्चिम बंगाल): 23 वर्ष, 137 दिन

वह भारत के पहले कम्युनिस्ट नेता थे, जिन्होंने इतने लंबे समय तक किसी राज्य का नेतृत्व किया।

4.  गेगोंग अपांग (अरुणाचल प्रदेश): 22 वर्ष, 250 दिन

उन्होंने 5 बार CM के रूप में शपथ ली और पूर्वोत्तर की राजनीति में एक प्रमुख शक्ति रहे।

5.  लाल थनहवला (मिजोरम): 22 वर्ष, 60 दिन

उन्होंने मिजोरम में 5 अलग-अलग कार्यकालों में CM के रूप में कार्य किया, जो राज्य में स्थिरता लाए।

6.  वीरभद्र सिंह (हिमाचल प्रदेश): 21 वर्ष, 13 दिन

वह हिमाचल प्रदेश में छह अलग-अलग कार्यकालों में CM रहे और राजा साहब के नाम से प्रसिद्ध थे।

7.  माणिक सरकार (त्रिपुरा): 19 वर्ष, 363 दिन

सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले CPM (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) के दूसरे बड़े नेता, जो अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे।

8.  एम. करुणानिधि (तमिलनाडु): 18 वर्ष, 362 दिन

तमिलनाडु के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक शख्सियतों में से एक, 5 अलग-अलग कार्यकालों में CM रहे।

9.  नीतीश कुमार (बिहार): लगभग 19 वर्ष

कार्यकाल में 9वें स्थान पर होने के बावजूद उनके नाम सबसे अधिक बार (10 बार) मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।

10. प्रकाश सिंह बादल (पंजाब): 18 वर्ष, 350 दिन

पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रहे। CM बनने वाले सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम दर्ज है।




Chandan Sharma
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1310K

Threads

0

Posts

4110K

Credits

administrator

Credits
417582

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com