search

आइबीसी और ट्रिब्यूनल के बारे में अनावश्यक टिप्पणियां बंद कर देना चाहिए: जस्टिस सुधाकर

deltin33 2026-2-14 04:56:12 views 656
  

एनसीएलटी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश रामलिंगम सुधाकर। (पीआईबी)  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के अध्यक्ष सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश रामलिंगम सुधाकर ने शुक्रवार को कहा कि लोगों को आइबीसी कानून और न्यायाधिकरण (ट्रिब्यूनल) के कार्यों के बारे में अनावश्यक टिप्पणियां करना बंद कर देना चाहिए।

एनसीएलटी इन्साल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (आइबीसी) के कार्यान्वयन में एक महत्वपूर्ण संस्था है। कानून के तहत समाधान योजनाओं को ट्रिब्यूनल द्वारा अनुमोदित किया जाता है। जस्टिस रामलिंगम सुधाकर शुक्रवार को न्यायाधिकरण के प्रमुख के रूप में कार्यकाल पूरा करने के बाद अपने पद से कार्यमुक्त हो गए।

विदाई समारोह में सुधाकर ने कहा कि हम कैसे कह सकते हैं कि आइबीसी, एनसीएलटी में कुछ गड़बड़ है, जबकि इतने सारे लोगों को इससे फायदा हुआ है। अच्छे लोगों की चुप्पी गलत धारणा रखने वालों को बेवजह की टिप्पणियां करने का मौका दे रही है। यह सब बंद होना चाहिए।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131