search

रेलवे ने 3 करोड़ संदिग्ध यूजर आईडी किया बंद, टिकट बुकिंग को बनाया सुरक्षित

Chikheang 1 hour(s) ago views 117
  

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव। (फाइल)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा को बताया कि रेल टिकट आरक्षण के लिए इस्तेमाल किए जा रहे 3.03 करोड़ संदिग्ध यूजर आइडी को 2025 में बंद कर कर दिया गया। इससे रेल टिकट की निर्बाध बुकिंग सुनिश्चित हुई है।

प्रश्न के उत्तर में वैष्णव ने कहा कि छह महीनों (दिसंबर 2025 तक) में 60.43 अरब दुर्भावनापूर्ण बाट को ब्लॉक किया गया है। मंत्री के अनुसार, राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर 3.99 लाख संदिग्ध बुकिंग से संबंधित 376 शिकायतें दर्ज की गई हैं। 2025 में 12,819 संदिग्ध ईमेल डोमेन ब्लॉक किए गए हैं।

मंत्री ने बताया कि तत्काल बुकिंग में दुरुपयोग रोकने और निष्पक्षता को बढ़ाने के लिए ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार आधारित वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) सत्यापन की शुरुआत की गई है। कई ऐप-स्तरीय सुरक्षा नियंत्रण उपाय भी किए गए हैं। सिस्टम को अत्याधुनिक और डेटा सेंटर-ग्रेड नेटवर्क और सुरक्षा उपकरणों द्वारा सुरक्षित किया गया है।


(समाचार एजेंसी आइएएनएस के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161310