deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Bihar election Result 2025: लालगंज में बाहुबली मुन्‍ना शुक्‍ला की पुत्री को बढ़त, तीसरे राउंड में मिले इतने मत

cy520520 2025-11-14 15:06:49 views 443

  

Bihar vidhan sabha chunav Result 2025 News Updates: संजय कुमार सिंंह व शिवानी शुक्‍ला। जागरण आर्काइव  



डिजिटल डेस्‍क, पटना। Bihar Vidhan Sabha Chunav Result latest News: वैशाली जिले की लालगंज सीट इस चुनाव में हॉट केक बन गई है।

यहां एनडीए और महागठबंधन आमने-सामने है। शिवानी शुक्‍ला को तीसरे राउंड तक 12110  तो भाजपा के संजय कुमार सिंह को 10281 मत प्राप्‍त हुए हैं। शिवानी 1829 मतों से आगे चल रही हैं।  

दूसरे राउंड की गिनती के बाद शिवानी शुक्‍ला ने 2509 मतों से आगे चल रही थीं। हालांक‍ि यहां कुल 33 राउंड की गिनती होनी है।  

  

एनडीए से भाजपा तो दूसरी ओर महागठबंधन से राजद के प्रत्‍याश‍ी ने यहां से क‍िस्‍मत आजमायी है। हालांक‍ि महागठबंधन में इस सीट को लेकर काफी खींचतान की स्‍थ‍ित‍ि रही।

इस विधानसभा सीट से विधायक रहे बाहुबली मुन्‍ना शुक्‍ला की पुत्री शिवानी शुक्‍ला को राजद ने यहां से उतारा, तो कांग्रेस से आदित्‍य कुमार राजा मैदान में उतर गए।
भाजपा से संजय सिंह व राजद से शिवानी शुक्‍ला में मुकाबला

हालांक‍ि बाद में उन्‍होंने नामांकन वापस ले लिया। भाजपा ने अपने विधायक संजय कुमार सिंह पर भरोसा क‍िया। यहां सीधा मुकाबला राजद और भाजपा प्रत्‍याश‍ियों में माना जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लालगंज में लंबे समय तक बाहुबल हावी रहा है। विजय कुमार शुक्‍ला उर्फ मुन्‍ना शुक्‍ला तीन बार यहां से विधायक चुने जा चुके हैं। उनकी पत्‍नी अन्‍नू शुक्‍ला भी विधायक रह चुकी हैं। फ‍िलहाल हत्‍या मामले में मुन्‍ना शुक्‍ला जेल में हैं।

जिला मुख्‍यालय हाजीपुर से 20 क‍िलोमीटर की दूरी पर अवस्‍थ‍ित लालगंज मुख्‍य रूप से ग्रामीण इलाकों वाला क्षेत्र है। हालांक‍ि, यहां शहरीकरण भी तेजी से हो रहा है।

व्‍यापारिक गत‍िव‍िध‍ियां दिनोंदिन तेजी से हो रही हैं। विकास के साथ जात‍ीय समीकरण भी हावी रहा। यहां मतदाताओं की संख्‍या 350651 है जिसमें से 183303 पुरुष और 167330 मह‍िला हैं। थर्ड जेंडर मतदाता 18 हैं।

इस विधानसभा सीट के इत‍िहास की बात करें तो ब्र‍िट‍िश शासनकाल में भी यह अहम था। 1969 में इसे नगर परिषद बनाया गया।

गंडक किनारे बसा यह क्षेत्र कृष‍ि के मामले में समृद्ध है। धान, गेहूं, मक्‍का, दाल, सब्‍ज‍ियों के अलावा यहां बड़े पैमाने पर तंबाकू की खेती भी होती है। केला, लीची आम और डेयरी फार्मिंग की ओर भी क‍िसानों का रुझान बढ़ा है।
चार बार कांग्रेस जीत चुकी है यह सीट

पहले विधानसभा चुनाव में अस्‍त‍ित्‍व में लालगंज विधानसभा क्षेत्र अस्‍त‍ित्‍व में आया। तब लालगंज उत्‍तर व दक्षि‍ण में बंटा था। सन 1967 में परिसीमन के बाद यह एकीकृत हुई।

तब से अबतक यहां 14 चुनाव हो चके हैं। इनमें चार बार कांग्रेस उम्‍मीदवार को यहां जीत म‍िली। इसके अलावा जनता दल, जदयू और लोजपा ने दो-दो बार यहां से जीत हासिल की।

जनता पार्टी, लोकतांत्रिक कांग्रेस, भाजपा और एक निर्दलीय को भी यहां की जनता ने जीत दिलाई। 2020 के चुनाव में भाजपा के संजय कुमार सिंह यहां से विधायक चुने गए।

तब पूर्व में यहां से जीते मुन्‍ना शुक्‍ला ने निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था।   
लालगंज में पिछले दो चुनावों के नतीजे

2020- विजेता-संजय कुमार सिंह, भाजपा

प्राप्‍त वोट- 70,750   

उपविजेता-राकेश कुमार, कांग्रेस

प्राप्‍त वोट-44,451

  

2015 :  विजेता-राजकुमार साह, लोजपा

प्राप्‍त मत- 80,842

उपविजेता-विजय कुमार शुक्‍ला उर्फ मुन्‍ना शुक्‍ला, जदयू

प्राप्‍त वोट-60,549
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

310K

Threads

0

Posts

1010K

Credits

Forum Veteran

Credits
104911