search

लखनऊ में अग्निवीर जीडी बनने के लिए 794 युवाओं ने लगायी दौड़, हमीरपुर और उन्नाव के अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

Chikheang 2026-2-13 19:26:46 views 1257
  



जागरण संवादददाता, लखनऊ। सेना भर्ती कार्यालय लखनऊ की ओर से छावनी के एएमसी स्टेडियम में चल रही रैली के आठवें दिन शुक्रवार को हमीरपुर और उन्नाव जिले के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।

हमीरपुर जिले की हमीरपुर, राठ, सेरीला और मौदहा व उन्नाव जिले की सफीपुर, हसनगंज, उन्नाव, पुरवा, बीघापुर और बांगरमऊ तहसीलों के 1083 अभ्यर्थियों को अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) के लिए बुलावा पत्र भेजा गया था।

रैली में 794 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। शनिवार को अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए गोंडा जिले की गोंडा, तरबगंज, मनकापुर और कर्नलगंज व बांदा जिले के अंतर्गत बांदा, बबेरू, अतर्रा, नरैनी और पैलानी तहसीलों के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244