search

पार्लर जाने की छुट्टी! घर पर इस खास जेल से सेट करें अपनी आइब्रो, दिखेंगी बिल्कुल नेचुरल और परफेक्ट

Chikheang 1 hour(s) ago views 647
  

आइब्रो जैल से पाएं प्राकृतिक और परफेक्ट भौंहें: आसान तरीके (Picture Credit- AI Generated)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सही आई मेकअप के बाद भी आइब्रोज के सही सेटिंग ना होने से लुक अधूरा नजर आता है। ऐसे में आइब्रो जैल कमाल कर सकता है। खासकर जिनके आइब्रोज के बाल छितरे हुए या एकसमान रूप से सेट नहीं होते। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि इस जैल की मदद से कैसे आप अपने आइब्रोज को भी स्टाइल कर सकते हैं।
सबसे पहले करें क्लीन

भौंहों पर किसी भी प्रकार का प्रोडक्ट लगाने से पहले उसे क्लीन करना जरूरी होता है। उन पर ऑयल या मेकअप नहीं होना चाहिए। इससे जैल ज्यादा अच्छी तरह काम करेगा और लंबे समय तक टिका रहेगा।
भौंहों को ऊपर की तरफ ब्रश करें

आइब्रो ब्रश की मदद से भौंहों को ऊपर की तरफ ले जाएं। इससे एक फुलर और डिफाइन लुक आएगा। अब आपको आइब्रो जैल लगाने का एक अच्छा आधार मिल चुका है। इससे भौंहें ज्यादा नेचुरल नजर आएंगी।
बस थोड़ा ही लें

भौंहों को सेट करने के लिए जैल की ज्यादा मात्रा लेने की जरूरत नहीं। इसे लगाने की शुरुआत नाक के पास कॉर्नर से करें। ऊपर की तरफ स्ट्रोक करते हुए जैल लगाना है, इससे भौंहें नेचुरल तरीके से सेट नजर आएंगी।
इस तरह शेप दें और सेट करें

जैल लगाने के बाद उसे मनचाहा शेप देने के लिए स्पूली की मदद से लगातार ब्रश करते रहें। लेमिनेटेड लुक के लिए आप ऐसे ही अपवर्ड डायरेक्शन मे छोड़ सकते हैं या फिर आप अपने भौंहों के शेप के साथ-साथ उसे सेट कर सकते हैं। यदि किसी हिस्से में आइब्रोज की ग्रोथ कम है तो जैल लगाने से पहले उन हिस्सों में आइब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करें।
जब तक ड्राई न हो जाए

वैसे तो जैल सूखने में ज्यादा वक्त नहीं लगता, लेकिन उसके सूख जाने तक भौंहों को हाथ ना लगाएं। इससे पूरे दिन आपके आइब्रोज सेट रहेंगे और उनका शेप भी नहीं बिगड़ेगा।
इस तरह के जैल होते हैं ज्यादा फायदेमंद

ऐसा जैल लें, जो आपके आइब्रोज को सेट करने के साथ-साथ उनकी ग्रोथ में भी मदद करे। इन तत्वों से युक्त जैल उन्हें फिनिशिंग भी देते हैं और पोषण भी:

  • कैस्टर ऑयल: भौंहों की ग्रोथ और थिकनेस को बढ़ाने के लिए जाना जाता है।
  • विटामिन ई: भौंहों को पोषण देता है और उनकी कंडिशनिंग करता है।
  • जोजोबा ऑयल: आइब्रोज के बालों को मजबूती देता और झड़ने से बचाता है।


यह भी पढ़ें- आईब्रो पेंसिल को हमेशा के लिए कहें \“गुडबाय\“, ये 4 जादुई तेल बदल देंगे आपका लुक

यह भी पढ़ें- पतली आइब्रो से हैं परेशान? इन 7 नेचुरल ऑयल्स से पाएं घनी और परफेक्ट शेप, आज ही करें ट्राई
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161113