search

Bihar Chunav Result 2025: महागठबंधन की फ्रेंडली फाइट सीटों का क्या है हाल? यहां पढ़ें नतीजों का ताजा अपडेट

cy520520 2025-11-14 11:37:09 views 883
  

फ्रेंडली फाइल सीटों का क्या है हाल (जागरण)



डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Vidhan Sabha Chunav Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मतों की गणना जारी है। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर काफी देर लग गई, जिसका परिणाम यह रहा कि कई सीटों पर महागठबंधन की फ्रेंडली फाइट देखी जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बिहार विधानसभा की 11 सीटों पर कांग्रेस और राजद, भाकपा और कांग्रेस के बीच फ्रेंडली फाइट है। कथित गठबंधन धर्म का उल्लंघन करते हुए राजद और कांग्रेस, भाकपा एवं कांग्रेस ने एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार दिया।
इन सीटों पर आपस में भिड़ा महागठबंधन

जिन 11 सीटों पर महागठबंधन आपस में ही भिड़ा, उसमें वैशाली, बछवाड़ा, राजापाकर, बिहारशरीफ, बेलदौर, कैमूर जिले की चैनपुर, रोहतास की करगहर, पश्चिम चंपारण की नरकटियागंज, जमुई की सिकंदरा और भागलपुर जिले की कहलगांव और सुल्तानगंज सीटें शामिल हैं।

बिहारशरीफ में इस बार इस सीट पर CPI बनाम कांग्रेस का मुकाबला है। बिहार शरीफ ओमार खान (कांग्रेस ) VS शिव कुमार यादव (CPI) मैदान में हैं।

राजापाकर सीट पर भी CPI बनाम कांग्रेस की ही लड़ाई है। CPI उम्मीदवार मोहित पासवान और कांग्रेस की टिकट से प्रतिमा कुमारी मैदान में है।

बछवाड़ा में CPI बनाम कांग्रेस की लड़ाई बेहद दिलचस्प है। इस सीट पर कांग्रेस के गरीबदास चुनाव लड़ रहे हैं और सीपीआई उम्मीदवार अवधेश राय भी चुनाव मैदान में हैं।

वैशाली में इस बार RJD बनाम कांग्रेस की लड़ाई है. दोनों दलों के उम्मीदवार आमने-सामने हैं, जो गठबंधन की रणनीति पर सवाल खड़े करता है.संजीव सिंह (कांग्रेस) से हैं वहीं अजय कुमार कुशवाहा (राजद) के उम्मीदवार हैं।

बेलदौर में इस बार IIP बनाम कांग्रेस का है। इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी (IIP) ने यहां ताल ठोंकी है और सीट पर कांग्रेस से मुकाबला बन रहा है। बेलदौर मिथिलेश कुमार निषाद (कांग्रेस) की टिकट पर मैदान में हैं वहीं तनीषा भारती (IIP) से चुनाव मैदान में है।

जमुई की सिकंदरा सीट पर RJD से उम्मीदवार उदय नारायण चौधरी वहीं कांग्रेस से विनोद कुमार चौधरी के बीच मुकाबला है।

पश्चिम चंपारण की नरकटियागंज की सीट पर भी इन्हीं दोनों पार्टियों के बीच मुकाबला होने वाला हैं। यहां RJD ने दीपक यादव को और कांग्रेस ने शाश्वत केदार को मैदान में उतारा हैं।

कैमूर की चैनपुर में मुकाबला VIP और RJD के बीच है। VIP ने यहां से गोबिंद बिंद को तो RJD ने बृज किशोर बिंद को चुनावी मैदान में उतारा है।

भागलपुर जिले की कहलगांव में मुकाबला RJD और कांग्रेस के बीच है। यहां कांग्रेस से प्रवीण सिंह और राजद के रजनीश भारती के बीच टक्कर देखने को मिलेगा।

इसी जिले की सुल्तानगंज सीट पर राजद ने चंदन कुमार सिंह और कांग्रेस ने लल्लन कुमार को मैदान में उतारा है।

अगर बात करें सासाराम जिले की करगहर सीट की तो इस सीट पर CPI से महेंद्र प्रसाद गुप्ता मैदान में हैं तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने संतोष कुमार मिश्रा को मौका दिया है।

यह भी पढ़ें- Bihar Vidhan Sabha chunav 2025 Result LIVE: बिहार में वोटों की गिनती आज, मंत्री का दावा- 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा NDA
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
139673

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com