cy520520 • 2025-11-14 11:37:10 • views 241
डिजिटल डेस्क, जमुई। जमुई विधानसभा सीट (Jamui Vidhan Sabha Seat Result 2025) पर बिहार की चर्चित सीटों में से एक है। यहां बीजेपी की श्रेयसी सिंह चुनावी मैदान में हैं। राजद ने यहां से शमशाद आलम पर दांव खेला। वहीं, जन सुराज पार्टी के अनिल प्रसाद साह ने सियासी लड़ाई त्रिकोणीय बना दी है। आज 14 नवंबर को नतीजे आएंगे और सियासी पिक्चर साफ हो जाएगी कि जमुई की पॉलिटिकल पिच पर अगले 5 साल तक कौन बैटिंग करेगा? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बता दें कि जमुई बिहार का विधानसभा क्षेत्र है। यह जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां सर्वप्रथम 1957 में चुनाव हुए थे और तब कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया/भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भोला मांझी/हरि प्रसाद शर्मा विधायक के तौर पर चुनाव जीते थे। 2020 में भाजपा की श्रेयसी सिंह ने इस सीट से चुनाव जीता था।
श्रेयसी सिंह के बारे में जानिए-
बिहार के दिग्गज नेता रहे दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह परिवार की सियासी पारी को आगे बढ़ा रही हैं। उनकी मां पुतुल देवी भी सांसद रह चुकी हैं।
वर्ष 1952 से लेकर 2020 तक के बीच निर्वाचित प्रत्याशी और दल
विधानसभा चुनाव परिणाम
वर्ष निर्वाचित प्रत्याशी दल
1952
दुर्गा मंडल
कांग्रेस
1957
हरिप्रसाद शर्मा
कांग्रेस
1962
गुरु रामदास
कांग्रेस
1967
त्रिपुरारी सिंह
प्रजा सोशलिस्ट पार्टी
1969
त्रिपुरारी सिंह
प्रजा सोशलिस्ट पार्टी
1972
त्रिपुरारी सिंह
प्रजा सोशलिस्ट पार्टी
1977
त्रिपुरारी सिंह
प्रजा सोशलिस्ट पार्टी
1980
नरदेव प्रसाद भगत
निर्दलीय
1985
सुशील कुमार सिंह
कांग्रेस
1990
सुशील कुमार सिंह
कांग्रेस
1995
अर्जुन मंडल
जनता दल
2000
नरेंद्र सिंह
जदयू
2000 (उपचुनाव)
सुशील कुमार सिंह
जदयू
2005 (फरवरी)
विजय प्रकाश
राजद
2005 (नवंबर)
अभय सिंह
जेडीयू
2010
अजय प्रताप
जेडीयू
2015
विजय प्रकाश
राजद
2020
श्रेयसी सिंह
भाजपा
यह भी पढ़ें- Bihar Vidhan Sabha chunav 2025 Result LIVE: बिहार में वोटों की गिनती आज, मंत्री का दावा- 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा NDA
यह भी पढ़ें- Jamalpur Election Result 2025: पूर्व आईपीएस शिवदीप बिगाड़ेंगे नीतीश का \“खेल\“? JDU के नचिकेता से टक्कर |
|