search

बंगाल में गणना प्रपत्र बांटने का काम आज पूरा होने की उम्मीद, बीएलए की संख्या में हो रही बढ़ोतरी

Chikheang 2025-11-14 11:37:08 views 1274
  

बंगाल में गणना प्रपत्र बांटने का काम आज पूरा होने की उम्मीद (सांकेतिक तस्वीर)



राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की प्रक्रिया के तहत गणना प्रपत्र बांटने का काम शुक्रवार को पूरा होने की उम्मीद है।

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के अनुसार गुरुवार शाम छह बजे तक 7.27 करोड़ गणना प्रपत्रों के वितरण का काम पूरा हो चुका है।

2025 की मतदाता सूची के अनुसार बंगाल में मतदाताओं की कुल संख्या 7.6 करोड़ है यानी अब कुछ लाख ही गणना प्रपत्र बांटे जाने बाकी हैं। दूसरी तरफ बंगाल में बीएलए की संख्या भी क्रमश: बढ़ रही है।

तृणमूल कांग्रेस अब तक 185 बीएलए-1 व 54,310 बीएलए-2 की नियुक्ति कर चुकी है, वहीं भाजपा के बीएलए-1 की संख्या 335 व बीएलए-2 की 48,635 हो चुकी है।

माकपा 213 बीएलए-1 व 35,747 बीएलए-2 की नियुक्ति के साथ तीसरे स्थान पर है। कांग्रेस अभी भी काफी पिछड़ी हुई है। वह 209 बीएलए-1 व 10,240 बीएलए-2 की ही नियुक्ति कर पाई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160589