search

नोएल टाटा के बेटे नेविल Tata Trust में शामिल, इस ट्रस्ट के ट्रस्टी बने वी श्रीनिवासन; कब से लागू होगा फैसला?

Chikheang 2025-11-12 02:38:02 views 930
  

नोएल टाटा के बेटे नेविल Tata Trust में शामिल, इस ट्रस्ट के ट्रस्टी बने वी श्रीनिवासन।



नई दिल्ली| सर दोराबजी टाटा ट्र्स्ट (Sir Dorabji Tata Trust) ने वेणु श्रीनिवासन को तीन साल के लिए ट्रस्टी नियुक्त किया है। यह फैसला 12 नवंबर से लागू होगा। ट्रस्ट ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि यह निर्णय कानूनी और नियामकीय नियमों के अनुरूप लिया गया है और श्रीनिवासन को ट्रस्ट का वाइस चेयरमैन भी बनाया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके साथ ही, बोर्ड ने भास्कर भट और नेविल टाटा को भी नए ट्रस्टी के रूप में शामिल करने को मंजूरी दी है। इन दोनों की नियुक्ति भी तीन साल के कार्यकाल के लिए होगी और यह भी 12 नवंबर से प्रभावी होगी।

यह कदम ऐसे समय आया है, जब महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में एक नया ऑर्डिनेंस लागू किया है, जिसके तहत अब ट्रस्ट अपने सभी सदस्यों को आजीवन ट्रस्टी नहीं बना सकते। सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट मिलकर टाटा सन्स में लगभग 65% हिस्सेदारी रखते हैं, जो टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी है।

यह भी पढ़ें- Tata Trust के सामने नई मुसीबत, गले की फांस बन सकता है महाराष्ट्र सरकार का ये नियम; समझें क्या है पूरा मामला?

*खबर अपडेट हो रही है...*
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953