search

छोटी सी बात पर दूल्हे ने लौटाई बरात, घरवाले बोले- कोई बात नहीं, शाम तक दूसरी दुल्हन आएगी घर

Chikheang 2025-11-10 00:37:44 views 1040
  



संवाद सूत्र, सुरीर। एक शादी समारोह में जूता चुराई की रस्म के नेग को लेकर वर-वधू पक्ष के मध्य विवाद हो गया। इससे कहासुनी से क्षुब्ध वधू पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। वर पक्ष के लोग भी झुकने को तैयार नहीं हुए और शादी के खर्च का दंड देकर बिन दुल्हन के वापस लौट आए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मामला हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र के एक गांव का है। सुरीर थाना क्षेत्र के गांव से एक युवक की शुक्रवार को बरात सादाबाद गई थी। बरातियों की अगवानी के बाद रात में धूमधाम से बरात की चढ़त हुई थी। मौलवी ने निकाह भी पढ़ा दिया।

इसके बाद टीके की रस्म के दौरान जूता चुराई के नेग दस्तूर को लेकर वर-वधू पक्ष में विवाद हो गया। बताया गया है कि दुल्हन की बहन और सहेलियां ने जूता चुराई की रस्म में पांच हजार रुपये का नेग मांगा था, लेकिन दूल्हा सिर्फ पांच सौ रुपये दे रहा था। इसमें कहासुनी होने पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता चला गया।।
रातभर चली पंचायत

रात भर पंचायत चली, लेकिन कोई बात नहीं बनी। इसके बाद वधू पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। वर पक्ष भी झुकने को तैयार नहीं हुआ। दोनों पक्षों ने सलाह मशविरा कर शादी तोड़ने का समझौता कर लिया।

इसमें वधू पक्ष को शादी के खर्च का दंड देकर वर पक्ष वहां से बिन दुल्हन के वापस लौट आया। हालांकि दूल्हा बन कर गया युवक अभी घर नहीं लौटा है। स्वजन ने बताया कि उसकी दूसरी जगह से शादी की बात तय हो गई है, सुबह-शाम में वह दुल्हन को लेकर घर लौट रहा है। वहीं लड़की पक्ष के लोग भी अपनी लड़की के लिए दूसरा वर तलाश करने में लगे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953