होशियारपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

cy520520 2025-11-9 16:37:07 views 789
  

नशे और अवैध शराब की तस्करी में चार गिरफ्तार।



संवाद सहयोगी, होशियारपुर। जिला पुलिस ने नशे की तस्करी और अवैध शराब के मामलों में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में पवन कुमार (आदर्श कालोनी, हजीपुर), गीता सैनी (एसएएस नगर), अमनदीप सिंह (बढियाला, गढ़दीवाला) और मोहन सिंह (नैनवां, गढ़शंकर) शामिल हैं। गढ़शंकर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहन सिंह को 34 बोतल अवैध शराब के साथ पकड़ा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एएसआई ओंकार सिंह ने बताया कि आरोपित इलाके में अवैध शराब का बड़ा धंधा कर रहा था। इसके अलावा, थाना दसूहा पुलिस ने अमनदीप सिंह को प्रतिबंधित सामग्री, जबकि थाना माडल टाउन ने गीता सैनी को 155 प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com