cy520520 • 2025-11-6 01:14:59 • views 867
Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चंद्र देव को मन का कारक माना जाता है। चंद्र देव की कृपा बरसने से व्यक्ति को सभी प्रकार के शुभ कामों में सफलता मिलती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। वहीं, चंद्रमा के कमजोर होने म से जातक को मानसिक तनाव की परेशानी होती है। साथ ही सभी शुभ कामों में बाधा आती है। इसके लिए ज्योतिष कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने की सलाह देते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अगहन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से दो राशि के जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। साथ ही आर्थिक तंगी से भी मुक्ति मिलेगी। आइए, इन दो राशियों के बारे में जानते हैं-
मेष राशि
चंद्र देव के वृषभ राशि में गोचर करने से तुला राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से आपको मान-सम्मान और नई पहचान मिलेगी। साथ ही आप आंतरिक शक्ति को महसूस करेंगे। इस शक्ति के माध्यम से आप विषम परिस्थिति से बाहर निकल सकते हैं। जलीय यात्रा के योग बनेंगे। ऐसा भी हो सकता है कि जलीय यात्रा से आपको लाभ मिले। धैर्य को शस्त्र बनाकर आप अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे। लीडरशिप वाले गुणों का विकास होगा। सेवा या कानून क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है।
कर्क राशि
चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कर्क राशि के जातकों को जीवन में विशेष बदलाव देखने को मिल सकता है। माता जी से आपका लगाव बढ़ेगा। आपके स्वभाव में विनम्रता, शालीनता और उदारता आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। भौतिक विषयों में आपकी रूचि बढ़ेगी। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। कठिन परिश्रम करनी पड़ सकती है। समाज से जुड़े कार्य पूरे होंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही यश और कीर्ति दूर-दूर तक फैलेगी। सरकारी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। संतान से आपको सुख मिलेगा। बिगड़े काम बनेंगे। सफेद चीजों का दान करने से चंद्र देव की कृपा बरसेगी।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है। |
|