search

प्रयागराज में तैनात अधिकारी बिना अनुमति नहीं आ सकेंगे लखनऊ, इस वजह से लगाई गई रोक

Chikheang 2025-11-4 21:06:59 views 1280
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अब प्रयागराज में तैनात बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बिना अनुमति लखनऊ आने से मना कर दिया है। शासन को जानकारी मिली थी कि प्रयागराज स्थित कई अधिकारी बिना किसी उचित कारण के लखनऊ आकर रुकते हैं, जिससे वहां के कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो रहा है और अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रण नहीं रह जाता। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बेसिक और माध्यमिक शिक्षा अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रयागराज में तैनात सभी अधिकारी अपने कार्यस्थल पर रहकर ही अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्हें केवल शासन, महानिदेशालय या निदेशालय की बैठक के लिए बुलाए जाने पर ही लखनऊ आने की अनुमति होगी।

अन्य किसी कारण से लखनऊ आने की स्थिति में अपने उच्चाधिकारी से पूर्व अनुमति लेना जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि प्रयागराज स्थित कार्यालयों में कार्यों की गति और अनुशासन बना रहे। इस संबंध में सचिव (माध्यमिक शिक्षा) और विशेष सचिव (बेसिक शिक्षा) को निर्देश है ताकि आदेशों के पालन की नियमित निगरानी की जा सके।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244