search

Jharkhand News: बेतला की हरियाली व खूबसूरती ने विदेशी सैलानियों का मोहा मन, दर्जनों फ्रांसीसी पर्यटक पहुंचे नेशनल पार्क

LHC0088 2025-11-3 22:08:18 views 1166
  

झारखंड की हरियाली, जनजातीय संस्कृति और मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों से आकर्षित हुए फ्रांसीसी सैलानी।  



संवाद सूत्र, बरवाडीह (लातेहार)। झारखंड की हरियाली, जनजातीय संस्कृति और मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों से आकर्षित होकर फ्रांस से आए सैलानियों के दल ने सोमवार को बेतला नेशनल पार्क का भ्रमण किया।

यह दल फ्रांस की प्रसिद्ध ट्रेवल्स कंपनी तमेरा वॉयेगा द्वारा भेजा गया था। सैलानियों में जेरार्ड पेलिसन, वैलेंटे पेलिसन, क्रिस्टीन फ्रेंचेट, जोसेट डुप्लौय और एनी डेलेले शामिल थे।

उनके साथ दिल्ली से अनुवादक शानू गिरी, रांची स्थित गो ट्रेवल्स के सचिव अमित कुमार और पूनम मधु तांबा भी उपस्थित रहीं।

जनजातीय जीवन से रूबरू हुए पर्यटक
फ्रांसीसी पर्यटकों ने अपने भ्रमण के दौरान नेतरहाट के सखुआ पानी, डूमर पाठ, जोबी पाठ और बेतला के घने वन क्षेत्र का भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने स्थानीय असुर, ब्रिजिया, कोरवा और परहिया जनजातियों के लोगों से मुलाकात की। सैलानियों ने जनजातीय समुदाय की पारंपरिक जीवनशैली, लोककला और संस्कृति को नजदीक से जाना। उन्होंने कहा कि झारखंड की सादगी और यहां के लोगों का आत्मीय व्यवहार उन्हें बेहद प्रभावित कर रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कुटमू हाट और पलामू किला भी देखा
गो ट्रेवल्स के सचिव अमित कुमार ने बताया कि सोमवार को विदेशी सैलानियों ने कुटमू हाट बाजार और ऐतिहासिक पलामू किला का भी दौरा किया।

उन्होंने कहा कि विदेशी पर्यटक झारखंड की वास्तविक संस्कृति और ग्रामीण परिवेश को गहराई से जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

हरियाली और वादियों ने मोहा मन
भ्रमण के दौरान सैलानियों ने जंगलों की हरियाली, पहाड़ी झरनों और जनजातीय जीवन की सादगी को अपने कैमरे में कैद किया। उन्होंने कहा कि बेतला और नेतरहाट की वादियां किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। यहां की सुंदरता और शांति उन्हें बार-बार लौट आने के लिए प्रेरित करेगी।

स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल
विदेशी सैलानियों के आगमन से स्थानीय लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। पर्यटकों की बढ़ती आमद से क्षेत्र में पर्यटन को नया आयाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138