search

जम्मू कश्मीर में BAMS व BUMS में दाखिले के लिए 14 नवंबर तक करें आवेदन, दूसरे राज्यों से बच्चें भी उठा सकते हैं लाभ

LHC0088 2025-11-12 18:07:17 views 1024
  

यह आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर है।



राज्य ब्यूरो, जागरण, जम्मू। जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन ने ऑल इंडिया कोटा और मैनेजमेंट कोटा के तहत जम्मू कश्मीर के प्राइवेट कालेजों में बीएएमएस व बीयूएमएस में दाखिले के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं जिसमें गैर- डोमिसाइल उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बोर्ड की तरफ से जारी अधिसूचना में कहां गया है कि ऑल इंडिया कोटा और मैनेजमेंट कोटा के तहत प्राइवेट कालेजों में बीएएमएस व बीयूएमएस कोर्स में दाखिले के लिए अलग से दाखिले होंगे। इसलिए गैर डोमिसाइल उम्मीदवारों सहित सभी उम्मीदवारों से इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं।

उम्मीदवार 14 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं इसके लिए बोर्ड की निर्धारित ई-मेल पर आवेदन करना है जिसकी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके लिए को नीट-यूजी स्कोरकार्ड 2025, 12 वीं कक्षा की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र और संबंधित राज्यों या केंद्र शासित प्रदेश का डोमिसाइल प्रमाण पत्र होना चाहिए।

सिर्फ आवेदन फार्म भरने और दस्तावेज जमा करवाने से ही उम्मीदवारों का सीटों पर अधिकार नहीं होगा। बोर्ड कोई भी दस्तावेज किसी अन्य ईमेल और व्हाट्सएप और डाक के जरिए मंजूर नहीं करेगा।

सभी उम्मीदवारों से कहा गया है कि वे बोर्ड की वेबसाइट के साथ संपर्क में जाकर अधिसूचना और काउंसलिंग के शेड्यूल की जानकारी हासिल करते रहें।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138