search

UPSSSC Interview Schedule: 18 से सर्वेयर व सहायक सांख्यिकी अधिकारी समेत अन्य पदों के साक्षात्कार

deltin33 2025-11-5 10:07:51 views 1274
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित कर दिया है। पेंटर, सर्वेयर, अनुदेशक (मैकेनिक ट्रैक्टर), मैकेनिक (मेडिकल इलेक्ट्रानिक्स), लेदर गुड्स मेकर और सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पदों के लिए 18 नवंबर से साक्षात्कार शुरू होंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आयोग के अनुसार, प्रशिक्षण व सेवायोजन के अधीन पेंटर के छह पदों के लिए 75, सर्वेयर के दो पदों के लिए 18, अनुदेशक (मैकेनिक ट्रैक्टर) के आठ पदों के लिए 77, मैकेनिक (मेडिकल इलेक्ट्रानिक्स) के दो पदों के लिए 10, लेदर गुड्स मेकर के एक पद के लिए चार, और उद्योग निदेशक के अधीन सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 16 पदों के लिए 92 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।

इन सभी पदों के लिए वर्ष 2016 में विज्ञापन जारी किए गए थे। साक्षात्कार 18 से 21 नवंबर के बीच आयोजित किए जाएंगे। आयोग की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों की सूची, साक्षात्कार की तिथि और समय से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षिक योग्यता और अधिमान्यता के आधार पर साक्षात्कार के लिए शार्टलिस्ट किया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर आयोग की वेबसाइट देखकर अपनी साक्षात्कार तिथि और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर लें।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521