deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Mahindra ला रही नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S, 27 नवंबर को होगी लॉन्च

cy520520 5 day(s) ago views 678

  

कंपनी की नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XEV 9S



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। महिंद्रा ने अपनी अगली ऑल-इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XEV 9S का नाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी है। यह कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी और असली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो महिंद्रा के INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। कंपनी इसका वर्ल्ड प्रीमियर 27 नवंबर 2025 को बेंगलुरु में होने वाले ‘Scream Electric’ इवेंट में करने जा रही है। आइए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
डिजाइन होगा काफी बेहतरीन

महिंद्रा XEV 9S को पूरी तरह इलेक्ट्रिक सोच के साथ डिजाइन किया गया है। यह किसी ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) मॉडल का रीइंजीनियर्ड वर्जन नहीं, बल्कि “बॉर्न इलेक्ट्रिक” SUV है। इसका फ्लैट-फ्लोर डिजाइन केबिन में बेहतरीन स्पेस और लचीलापन देता है। खासकर सेकंड रो की स्लाइडिंग सीट्स, जो हर पैसेंजर को फर्स्ट-क्लास कम्फर्ट का एहसास कराती हैं। कम सेंटर ऑफ ग्रैविटी के चलते इसकी राइड और स्टेबिलिटी दोनों ही शानदार रहने वाली हैं।
मिलेगी कई सुविधाएं

महिंद्रा का कहना है कि XEV 9S सिर्फ एक इलेक्ट्रिक SUV नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए बनाई गई है जो बड़े सोचते हैं, साथ सफर करना पसंद करते हैं और इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस पर कोई समझौता नहीं करना चाहते। यह मॉडल ब्रांड के इलेक्ट्रिक सफर के एक साल पूरे होने का प्रतीक भी है, जो ‘Scream Electric’ इवेंट में मनाया जाएगा।
मिलेंगे ये फीचर्स

  • Mahindra अपनी पॉपुलर SUV XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन XEV 7e के नाम से पेश करने जा रही है। इसे पहली बार जनवरी 2025 में लीक हुई तस्वीरों से देखा गया था, और अब इसका आधिकारिक अनावरण नवंबर में होने की उम्मीद है।
  • नई XEV 7e में क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल, कनेक्टेड लाइटिंग सेटअप और ट्रिपल स्क्रीन इंटीरियर लेआउट दिया जाएगा। यह SUV Mahindra की फ्लैगशिप EV XEV 9e की तरह दो बैटरी पैक विकल्पों में आ सकती है, जो 59 kWh (542 km रेंज) और 79 kWh (656 km रेंज) हो सकता है।
  • XEV 7e की लॉन्चिंग के साथ Mahindra भारतीय EV मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है। इसे भारत में 27 नवंबर 2025 में लॉन्च हो सकती है। इसकी अनुमानित कीमत 21 लाख रुपये तक हो सकती है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
70507