4x15x20... ये है करोड़पति बनने का फॉर्मूला, 20 साल में दो-चार नहीं बल्कि बनेगा 8 करोड़ का फंड।  
 
  
 
  
 
नई दिल्ली| SIP Calculator: पर्सनल फाइनेंस की दुनिया में गणित का एक फॉर्मूला है- 4x15x20, जो आपको आसानी से करोड़पति बना सकता है। अब आप कहेंगे- क्या ये कोई जादू है? तो एक्सपर्ट कहते हैं- नहीं, यह कोई मैजिक नहीं बल्कि इन्वेस्टमेंट की स्मार्ट स्ट्रैटजी है। जिससे आप छोटी-छोटी रकम को समय के साथ करोड़ों का फंड में तब्दील कर सकते हैं। अब सवाल यह है कि आखिर ये फॉर्मूला है क्या और यह काम कैसे करता है? चलिए समझते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
  
क्या है 4x15x20 फॉर्मूला?  
 
आमतौर पर 4x15x20 फॉर्मूला का इस्तेमाल म्यूचुअल फंड एसआईपी यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में होता है। जहां आप छोटी-छोटी रकम को निवेश करके बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। इस फॉर्मूले के तहत आपको एनुअल स्टेप का भी इस्तेमाल करना होगा। अब सबसे पहले 4x15x20 फॉर्मूला को समझते हैं।  
 
यह भी पढ़ें- SIP या फिर लमसम, म्यूचुअल फंड में कौन देता है ज्यादा रिटर्न? पांच पॉइंट में समझें पूरा कैलकुलेशन  
 
  
 
4x15x20 में 4 यानी 4000 रुपए महीना। 15 यानी हर साल अपनी राशि में 15% की बढ़ोतरी करना। और 20 का मतलब है- 20 साल। साफ शब्दों में कहें तो आपको 4000 रुपए महीना की एसआईपी 20 साल के लिए शुरू करनी होगी। और हर साल आपको एसआईपी की राशि में 15 प्रतिशत का इजाफा करना होगा। इसे उदाहरण से समझते हैं:  
 
मान लीजिए आप 4000 रुपए महीना की एसआईपी शुरू करते हैं, अगले साल आपको 15 फीसदी रकम बढ़ाकर 4600 रुपए महीना की एसआईपी भरनी होगी। वहीं दूसरा साल पूरा होने पर 5290 रुपए जमा करने होंगे। यह क्रम पूरे 20 साल तक चलेगा।   
 
  
कैलकुलेशन से ऐसे समझें-   
  
 - मासिक SIP (शुरुआती साल)- 4,000 रुपए 
 
  - निवेश अवधि-          20 साल (240 महीना) 
 
  - सालाना रिटर्न-                             12% 
 
  - स्टेप-अप (SIP में सालाना बढ़ोतरी)-15% 
 
  - कुल निवेश (20 साल बाद)-            49,17,120 रुपए 
 
  - कुल रिटर्न-                                  8,28,67,252 रुपए  (अनुमानित) 
 
  - कुल मुनाफा-                               7,79,50,132 रुपए (अनुमानित) 
 
    
हर साल कितना जमा होगा फंड?  
 
   
 
  
 
   
| साल | मासिक SIP (₹) | निवेश अवधि (साल) | निवेश अवधि (महीना) | फ्यूचर वैल्यू (FV) गुणक | फ्यूचर वैल्यू रुपए |  | 1 | 4,000 | 20 | 240 | 990.97 | 47,56,656 |  | 2 | 4,600 | 19 | 228 | 857.19 | 47,30,058 |  | 3 | 5,290 | 18 | 216 | 741.23 | 47,03,374 |  | 4 | 6,083.50 | 17 | 204 | 640.99 | 46,76,605 |  | 5 | 6,996.03 | 16 | 192 | 554.09 | 46,49,750 |  | 6 | 8,045.43 | 15 | 180 | 478.9 | 46,22,811 |  | 7 | 9,252.24 | 14 | 168 | 413.96 | 45,95,787 |  | 8 | 10,640.08 | 13 | 156 | 357.91 | 45,68,677 |  | 9 | 12,236.09 | 12 | 144 | 309.48 | 45,41,482 |  | 10 | 14,071.50 | 11 | 132 | 267.52 | 45,14,201 |  | 11 | 16,182.23 | 10 | 120 | 231 | 44,86,833 |  | 12 | 18,609.56 | 9 | 108 | 199.01 | 44,59,379 |  | 13 | 21,400.99 | 8 | 96 | 170.75 | 44,31,848 |  | 14 | 24,611.14 | 7 | 84 | 145.55 | 43,00,044 |  | 15 | 28,302.81 | 6 | 72 | 122.8 | 41,61,777 |  | 16 | 32,548.23 | 5 | 60 | 101.98 | 39,84,075 |  | 17 | 37,430.47 | 4 | 48 | 82.85 | 37,24,657 |  | 18 | 43,045.04 | 3 | 36 | 65.2 | 33,67,843 |  | 19 | 49,501.80 | 2 | 24 | 48.97 | 29,03,552 |  | 20 | 56,927.07 | 1 | 12 | 33.66 | 23,00,186 |     
 
  
 
  
 
यानी यहां एनुअल स्टेप-अप के साथ आपको कुल 49 लाख 17 हजार 120 रुपए जमा करने होंगे। जिस पर अनुमानित सालाना 12% रिटर्न के हिसाब से आपको कुल 8 करोड़ 28 लाख का फंड मिलेगा। जिसमें आपको 7 करोड़ 79 लाथ 50 हजार 132 रुपए का शुद्ध लाभ होगा। |