search

महाभारत की कुंती Shafaq Naaz ने गुपचुप रचाई शादी? नहीं बताया पार्टनर का नाम

LHC0088 2025-11-1 02:37:08 views 1253
  

शफक नाज ने ब्वॉयफ्रेंड संग शेयर की तस्वीर (फोटो- इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। महाभारत में कुंती का किरदार निभाने वाली पॉपुलर टेलीविजन एक्ट्रेस शफक नाज (Shafaq Naaz) ने गुपचुप शादी कर ली है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद एक इंस्टा पोस्ट के जरिए दी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो अपने पति को किस करती नजर आ रही हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कौन है शफक के ब्वॉयफ्रेंड?

शफक ने अपने साथी का नाम तो नहीं बताया और न ही कैप्शन में जानकारी दी। एक्ट्रेस ने कई सारी मोनोक्रोम तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो अपने पार्टनर के साथ हैप्पी मोमेंट्स बिताती नजर आ रही हैं। एक फोटो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में बस “घर“ लिखा और एक लाल दिल वाला इमोजी भी लगाया।

यह भी पढ़ें- 150 टीवी शो करने वाली एक्ट्रेस बन गई संन्यासी, लग्जरी लाइफ छोड़ पूजा-पाठ में हुई मगन
दोस्तों ने दी शफक को बधाई

शफक के फोटो शेयर करते ही फैंस कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाईयां देने लगे। अभिनेत्री फरनाज शेट्टी ने कमेंट किया, “अब यह ऑफिशियल हो चुका है। क्यूटीज। मैं इमोशनल हो रही हूं। भगवान हमेशा आप दोनों को प्यार और सुरक्षा दे।“ अभिनेत्री विभा आनंद ने लिखा, “मैं यह देखकर बहुत खुश हूं!!! बहुत सारा प्यार।“
        View this post on Instagram

A post shared by Shafaq Naaz (@shafaqnaaz777)

अविनाश को कर चुकी हैं डेट

शफक ने एक बार खुलासा किया था कि उन्होंने तेरी मेरी लव स्टोरीज़ (2012) की शूटिंग के दौरान अभिनेता अविनाश सचदेव को छह महीने तक डेट किया था। हालांकि बाद में अभिनेता ने उनके साथ किसी भी तरह के प्रेम संबंध से इनकार किया था। साल 2023 में शफक ने कथित तौर पर मस्कट के एक बिजनेसमैन से अपनी सगाई तोड़ दी, जिसके साथ वह तीन साल से रिश्ते में थी। उनके ब्रेकअप का कारण पारिवारिक मतभेद बताया जा रहा है।
इन टीवी सीरियलों में कर चुकी हैं काम

वर्कफ्रंट की बात करें तो शफक को आखिरी बार 2023 की डॉक्यूमेंट्री डांसिंग ऑन द ग्रेव में देखा गया था। उन्होंने 2010 में टीवी शो सपना बाबुल का...बिदाई से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने गुम है किसी के प्यार में, कुल्फी कुमार बाजेवाला, लाल इश्क, चिड़िया घर और गुमराह जैसे अन्य शोज में काम किया।

यह भी पढ़ें- जवानी में कैसी दिखती थीं TMKOC की \“कोमल भाभी\“? पुरानी फोटोज देख मसलने लगेंगे आंखें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138