विश्वविद्यालयों के 488 सहायक प्राध्यापकों को मिली प्रोन्नति। फाइल फोटो  
 
  
 
राज्य ब्यूरो, रांची। विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यरत लगभग 500 सहायक प्राध्यापकों की दीपावली इस बार खास होगी। झारखंड लोक सेवा आयोग ने इन सहायक प्राध्यापकों की प्रोन्नति पर मुहर लग दी। कई वर्षों से इनकी प्रोन्नति लंबित थी।  
 
गुरुवार को आयोग के अध्यक्ष एल खियांग्ते की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन सहायक प्राध्यापकों को प्रोन्नति देने पर सहमति प्रदान की गई। इससे इनका प्राध्यापक बनने तथा विश्वविद्यालयों में गैर शैक्षणिक पदों जैसे रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक आदि पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
कुछ सहायक प्राध्यापकों के मामले में आवश्यक दस्तावेज के अभाव के कारण प्रोन्नति पर निर्णय नहीं लिया जा सका। हालांकि आयोग ने नवंबर माह तक उनकी प्रोन्नति की भी बात कही है।  
 
इसके लिए उनसे आवश्यक दस्तावेज की मांग की जा रही है। आयोग की बैठक में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में प्राध्यापक सह वरीय वैज्ञानिक के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित साक्षात्कार का परिणाम जारी करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में आयोग के सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा, डॉ. जमाल अहमद, सचिव संदीप कुमार भी उपस्थित थे।  
 
यह भी पढ़ें- Jharkhand News: युवाओं के लिए खुशखबरी, छह नवंबर को सात हजार सहायक आचार्यों को मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र  
 
यह भी पढ़ें- Ghatshila by election: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभालेंगे प्रचार की कमान, झामुमो ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची |