search

अरविंद केजरीवाल की AAP की मिट्टी पलीद... सड़क पर दौड़ते रह गए प्रत्याशी, 3 मिनट लेट होने पर नामांकन से रोका

Chikheang 2025-10-21 22:37:12 views 1264
  

Bihar Election 2025: जमुई में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राहुल राणा नामांकन करने से वंचित रह गए।



संवाद सहयोगी, जमुई। Bihar Election 2025 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राहुल राणा नामांकन करने से वंचित रह गए। वे निर्धारित समय से तीन मिनट की देरी से पहुंचे थे। नामांकन के लिए अंतिम समय सीमा तीन बजे निर्धारित थी। राहुल राणा 2:57 बजे समाहरणालय जाने वाली सड़क पर दौड़ते दिखाई दिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हालांकि, जब तक वे नामांकन कक्ष तक पहुंचे, निर्वाचन अधिकारियों ने प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यालय को बंद कर दिया था। नियमानुसार तीन बजे के बाद किसी भी प्रत्याशी का नामांकन नहीं लिया जा सकता था। मौके पर राहुल राणा ने अधिकारियों से खूब आरजू विनती की। लेकिन, अधिकारियों ने नियमों का हवाला देकर नामांकन लेने से इनकार कर दिया।

नामांकन नहीं कर पाने पर कुछ देर के लिए राहुल राणा कलेक्ट्रेट में ही मायूस बैठे रहे, लेकिन बाद में वे पत्नी के साथ पटना के लिए रवाना हो गए। यहां बता दें कि आम आदमी पार्टी ने जमुई जिले की सिकंदरा एवं जमुई विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। जमुई सीट से रामाशीष यादव ने समय पर अपना नामांकन दाखिल कर लिया, जबकि राहुल राणा का नामांकन नहीं होने से आम आदमी पार्टी सिकंदरा विधानसभा सीट से चुनावी दौड़ से बाहर हो गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953